शिक्षक व सहायक शिक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी…इस इस तारीख को होना है वेरिफिकेशन

Shri Mi
2 Min Read

कांकेर।जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पद पर जिले के निवासियों से भर्ती किया जाना था, लेकिन पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण पहले बस्तर संभाग से उसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों से अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इसके लिए राज्य स्तर से प्राप्त अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 08 एवं 09 नवम्बर को शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सूची कांकेर जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in में उपलब्ध है। वेबसाईट में दिये गये निर्धारित प्रारूप में अभ्यर्थियों को जॉच हेतु सभी मूल प्रमाण पत्र अंकसूची एवं उसकी छायाप्रतियां प्रस्तुत करनी होगी। सभी श्रेणी के ऐसे आवेदक जो जारी प्रतिशतांक से ऊपर हो और दावा-आपत्ति से अन्यथा चूक गये हो, वे जॉच समिति के समक्ष उपस्थिति दे सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हरनगढ़ में व्याख्याता संस्कृत के लिए बिनेस कुमार डडसेना निवासी रेगापाली जिला रायगढ़ तथा व्यायाम शिक्षक के लिए नीरज कुमार वट्टी ग्राम दबेना नरहरपुर जिला कांकेर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नरहरपुऱ में व्याख्याता गणित विषय के लिए अजय कुमार निवासी आमापल्ली पोस्ट अरोदा जिला रायगढ़, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम चारामा में व्याख्याता संस्कृत हेतु गिरीवर प्रसाद निवासी बुंदेली पिठोरा जिला महासमुंद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम दुर्गूकोंदल में व्याख्याता संस्कृत हेतु श्रीमती सुनैना साहू वार्ड 16 गंजार जिला महासमंुद तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम अंतागढ़ में व्याख्याता अंग्रेजी के लिए नम्रता परोची सेक्टर 4 भिलाई नगर जिला दुर्ग का चयन किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close