नन्हें शातिरों ने किया कमाल..किसी ने दिया शह.. किसी की हुई मात..दिग्गजों ने किया सम्मानित

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—(टेकचंद कारड़ा)—अंडर 17  बिलासपुर जिला  स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बालमुकुंद उच्च  मध्य विद्यालय भारतीय नगर तालापारा में  आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 33 शातिरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पांच चक्र में किया गया। 
                21 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 17 में अभय यादव ने खिताफ हासिल किया। दूसरा स्थान अर्पित सिंह और तीसरा स्थान  अनिराल शर्मा ने हासिल किया। अंडर 14 में विजेता गौरव को विजेता घोषित किया गया। शिविका शुक्ला  को दूसरा और अनुज शर्मा ने तीसरा  स्थान हासिल किया। ॉ
              अंडर 11 में हर्षित गुप्ता ने पहला, प्रियांशु बनर्जी दूसरा और  सारांश शुक्ला को तीसरा स्थान मिला। अंडर 8 विजेता अद्वीक अग्रवाल को निर्णायक मण्डल ने विजेता घोषित किया। आराध्या त्रिपाठी को दूसरा और परम दोषी को तीसरा स्थान से संतोष करना पड़ा।
                प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर शतरंज संघ के अध्यक्ष सी.ए नवीन कुमार अग्रवाल, सी ए अर्जुन अग्रवाल, अमित दुबे सी ए पवन अग्रवाल तथा सचिव विक्रांत कक्कड़, मुख्य निर्णायक चंद्रेश सिंह आलोक सिंह, तथा बिलासपुर शतरंज संघ के कार्यकर्ता अनुभव पटेल, अजय त्रिपाठी, बबलू भैया, रोहित रजक,दीपक, हर्ष साहू, विशाल अग्रवाल,अभिषेक सिंह की देख रेख में  किया गया ।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close