कांग्रेस में राहुल गांधी युग की शुरुआत,आज होगी ताजपोशी

    Cbi Vs Cbi, Alok Verma, Nageshwar Rao, Rafale, Pm Narendra Modi, Rahul Gandhi, Congress President,

    rahul-gandhi-angry-620x400नईदिल्ली।कांग्रेस में आज ऐतिहासिक दिन है।19 साल बाद देश की राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है।सोनिया गांधी के रिटायर होने के बाद आज राहुल गांधी की ताजपोशी होगी।बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी निर्विरोध चुने गए थे। उनके समर्थन में कुल 89 नामांकन प्रस्ताव दिए गए थे।ताजपोशी के साथ ही आज से कांग्रेस में राहुल गांधी के युग की शुरुआत हो जाएगी।ताजपोशी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मुल्लापुल्ली रामचंद्रन से अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र लेने से शुरु होगा।प्रमाणपत्र को लेने के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।प्रमाण पत्र लेने के लिए अलग से कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस में पहली बार हो रहा है।

    Join WhatsApp Group Join Now

    निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र लेने का कार्यक्रम शुरु होकर लगभग 40 मिनट चलेगा। इसके बाद बतौर पार्टी प्रेसिडेंट राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। सोनिया गांधी से शुक्रवार को संसद परिसर में जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्‍या कांग्रेस संसदीय पार्टी की चेयरपर्सन बनी रहेंगी तो उन्‍होंने कहा, ‘उनकी भूमिका रिटायर होने की है।’ साथ ही उन्होंने बताया कि वास्तव में राहुल ही पिछले तीन सालों से पार्टी के बड़े फैसले ले रहे हैं।साल 1998 में कांग्रेस प्रेसिडेंट बनने के बाद सोनिया गांधी का कार्यकाल बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सबसे लंबा रहा है।

    प्रेसिडेंट का पद संभालने के बाद राहुल गांधी के सामने पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ कई अन्य बड़ी चुनौतिया होंगी।राहुल गांधी की ताजपोशी के दो दिनों बाद ही दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे आएंगे। दोनों राज्यों के नतीजे पार्टी में राहुल गांधी की सियासी रणनीति की दशा और दिशा तय करेंगे। माना जा रहा है कि पार्टी को नया रूप देने के लिए राहुल यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में नए कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकते हैं। साथ ही पार्टी ने नए युवा चेहरों को जगह मिल सकती है। 

    close