LOCKDOWN-इस जिले मे लगा सबसे लंबा लॉकडाउन,2 अगस्त तक रहेगा प्रभावी,इन गतिविधियो पर रहेगी रोक,पढ़िये आदेश

Chief Editor
1 Min Read

बेमेतरा।प्रदेश में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में सबसे लंबा लॉकडाउन बेमेतरा में लगने जा रहा है।जिला प्रशासन ने वहां 12 दिनों का लॉकडाउन लगाया है।कलेक्टर तायल ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया। जिले में पेट्रोल पंप, दूध की दुकान, मेडिकल शॉप खुले रहेंगे।इस दौरान सभी धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल ,बस टैक्सी ,ऑटो समेत तमाम सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी। रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक जिले में कर्फ्यू रहेगा। शासकीय कार्यालय आम लोगों के लिए बंद रहेंगे दफ्तरों में आम लोगों को आने से पहले विभाग प्रमुख से अनुमति लेनी होगी।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये और रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बेमेतरा कलेक्टर द्वारा जारी लॉकडाउन संबंधी आदेश पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

close