दंतेवाड़ा जिले में आज से 27 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू

Shri Mi
1 Min Read

दंतेवाड़ा। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कलेक्टर दीपक सोनी ने dantewada में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। यह 18 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से तत्काल प्रभाव से होने के साथ 27 अप्रैल को रात 12:00 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में अत्यावश्यक सेवाओं को जारी रखा जाएगा। हालांकि यह सेवाएं सीमित अवधि के लिए जारी रहेंगी। इस दौरान मेडिकल दुकान दुग्ध पार्लर दूध वितरण और समाचार पत्र वितरण समेत पेट्रोल पंप आदि का संचालन सीमित समय के लिए किया जा सकेगा। सामाजिक धार्मिक राजनैतिक आयोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। विवाह और अंत्येष्टि के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति जरूरी होगी। जिसमें 20 लोगों की उपस्थिति के साथ ही आयोजन किया जा सकेगा। सभी नियम कायदे शेष जिलों के समकक्ष ही रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close