लम्बे समय से फरार 9 वारंटियों के गिरेबान तक पहुंची.. चाकू.तलवार,पचपेढ़ी और सरकन्डा पुलिस की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस टीम ने वारंटियो और घातक हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवआई की है। पचपेड़ी और सरकन्डा पुलिस ने अलग अलग अपराधिक मामले में लम्बे समय से फरार 9 वावरंटियों को धर दबोचा है। आरोपियों से तलवार चाकू समेत अन्य हथियार भी बरामद किया है।  पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराया है।
 
पचपेढ़ी पुलिस की कार्रवाई
 
                 पुलिस कप्तान के निर्देश पर पचपेढ़ी पुलिस ने अभियान चलाकार लम्बे समय से फरार पांच वारंटियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में चार अस्थाई के अलावा एक स्थायी वारंटी को मिलाकर कुल पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है।  पकड़ा गया एक आरोपी अपराध कायम करने के बाद  22 साल से फरार था। पकड़े गए सभी पांच आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
पकड़े गए वारंटियों का नाम
 
1)राजेंद्र कांत पिता स्वर्गीय गोवर्धन उम्र 40 साल ग्राम मल्हार थाना मस्तूरी ( स्थाई वारंटी )
2)गोपी पटेल पिता रथ राम पटेल उम्र 28 साल ग्राम जोंधरा (गिरफतरी वारंटी)
3)गुनीत राम कंवर पिता स्वर्गीय घासीराम उम्र 50 साल ग्राम कुकुरदीकेरा(गिरफ्तारी)
4)भूपेंद्र श्रीवास पिता राम प्यारे उम्र 22 साल ग्राम भरारी ( गिरफ्तारी वारंटी)
5).सत्येंद्र कुमार मिरे पिता मोहनलाल मिरे उम्र 28 वर्ष ग्राम लोहरसी सोन (गिरफ्तारी वारंटी)
 
                       
सरकन्डा पुलिस ने भी चलाया अभियान
 
                  इसी क्रम में हथियार रखने वालों और फरार वारंटियों के खिलाफ सरकन्डा पुलिस ने भी अभियान चलाया है। लम्बे समय से फरार दो मामलों में 4 आरोपियों को गिरफतार किया है। आरोपियो के कब्जे से एक तलवार, एक चाकू भी बरामद किया गया है।
 
 पकड़े गए आरोपियों का नाम
 
1) सरफु उर्फ सरफरोज निवासी अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर।
2) दीपक ध्रुव निवासी अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर। 
3) डोकरा श्रीवास उर्फ गोलू निवासी अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास सरकंडा बिलासपुर।
4) रामकुमार उर्फ गोलू यादव निवासी अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास सरकंडा बिलासपुर।.
 
                   सरकंडा पुलिस ने विभिन्न अपराधो में फरार आरोपियों के खिलाफ धरपकड विशेष अभियान चलाकर चार आरोपियों को धर दबोचा है। अभियान के दौरान आरोपी सरफु उर्फ सरफरोज, दीपक ध्रुव पिता कार्तिकराम ध्रुव, डोकरा श्रीवास उर्फ गोलू डोकरा, रामकुमार उर्फ गोलू यादव को पकड़ा गया है।
 
                             आरोपी के कब्जे से एक तलवार, एक नग चाकू जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट का भी अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
close