मात्र..कहने को धरमलाल नेता प्रतिपक्ष..प्रभारी मंत्री ने कहा..पुरंदेश्वरी को दिखाने..सदन में नेता बनने भाजपाइयों में होड़..दर्रीघाट जमीन की होगी जांच..प्रभारी मंत्री ने कहा.बिलासपुर में जरूरत नहीं

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-कहने को तो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक हैं। लेकिन पुरंदेश्वरी की हंटर के बाद भाजपा विधायकों में धरमलाल कौशिक से आगे निकलने की होड़ मची है।सभी भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से आगे निकलना चाहते हैं। सच तो यह है कि भाजपा में भगदड़ मची है। कौन नेता है..कुछ समय में नहीं आ रहा है। यह बातें रायपुर से कोरबा प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि पिछले 20 साल के इतिहास में भूपेश सरकार ने सर्वश्रेष्ठ बजट पेश किया है। रही बात विपक्ष की तो उसका काम है विरोध करना..और वह कर रहे हैं। लेकिन अन्दर से सभी भाजपा नेता भूपेश सरकार के बजट से बहुत ही खुश हैं।
 
                 रायपुर से कोरबा प्रवास के दौरान के अल्प समय के लिए जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने सवाल जवाब के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले बीस साल के इतिहास में सबसे अच्छा बजट पेश किया है। विपक्ष भी खुश है। लेकिन उनका काम विरोध करना है..इसलिए उनका विरोध जायज है।
 
सरकारी जमीन की होगी जांच
           
                   दर्री घाट में 30 एकड़ सरकारी जमीन को निजी जमीन बना दिया गया है। जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि यदि ऐसा किया गया है तो जांच होगी। चाहे कोई समाजसेवी हो या भाजपा या फिर कांग्रेस के ही लोग क्यों ना हो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जय सिंह अग्रवाल तत्काल मस्तूरी एसडीएम को फोन कर मा्मले को संज्ञान में लिया और तत्काल जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। 
 
अफसर सरकार के अन्दर
        
         बजट में बिलासपुर को कुछ नहीं मिला।सवाल के जवाब में उन्होने बताया कि बिलासपुर निगम के नाम पर बेशक बजट में कुछ नहीं दिखाई दे रहा हो। लेकिन बिलासपुर विकास को लेकर कई सौगात बजट में है। उन्होने बताया कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी शहर है। तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। जय सिंह अग्रवाल ने इंकार किया कि कहीं अफसर शाही की बात नहीं है। अफसर सरकार के अन्दर ही काम करते हैं।
 
फीता मोदी जी काट रहे
                   
                              अरपा भैंसाझार बैराज पर वृजमोहन अग्रवाल ने ठेकेदार से मिली भगत का आरोप लगाया है। काम आज तक पूरा नहीं हुआ। निर्माम में गुणवत्ता का अभाव है। जय सिंह ने कहा कि देश और राज्य में बहुत से काम हमारी सरकार के समय पूरा हुआ। लेकिन फीता मोदी ने काटा। आज जिस काम का एालन किया जाएगा..वह निश्चित समय के बाद पूरा होगा। कौन फीता काटेगा..यह किसी कोपता नहीं है। रही बात गुणवत्ता की तो बताएं कहां कमी है। किसी ठेकेदार से मिली भगत का सवाल ही नहीं उठता है। 
 
नेता प्रतपिक्ष बनने की होड़
 
            एक सवाल के जवाब में जय सिंह ने कहा कि पुरंदेश्वरी प्रदेश के दौरा पर आती है..और चाबुक चलाते ही भाजपा नेता सक्रिय हो जाते हैं। बेशक भाजपा विधायकों की संख्या कम हो। लेकिन दिखाने के लिए भाजपा विधायकों में दिखावे की होड़ लग जाती है। यह सच है कि विधानसभा  में भाजपा के नेता धरमलाल कौशिक हैं। लेकिन पुरंदेश्वरी को दिखाने को लिए भाजपा नेता विधानसभा में धरमलाल कौशिक से आगे निकलने की होड़ में रहते है। कौन नेता है कुछ समझ नहीं आता है। दरअसल इस समय भाजपा में कई नेता है…।
 
अलग नहीं होगा पद
                 
                 रायपुर में निगम आयुक्त और एमडी अलग अलग पद है। बिलासपुर में क्यों नहीं। एक ही अधिकारी होने से काम का दबाव रहता है। निगम का काम काज प्रभावित होता है। जय सिंह ने कहा रायपुर बहुत बड़ा शहर है। रही बात बिलासपुर की तो यहां काम निगम का ही हो रहा है। कहीं कोई परेशानी भी नहीं है।
 
जनता में खुशी
 
                 जय सिंह ने बताया कि आजादी के बाद शायद ही कोई ऐसी सरकार हो जो तीन साल के अन्दर 78 तहसील का गठन किया हो। हमने सदन में सबसे सवाल किया..सभी की मांग को मुख्यमंत्री ने पूरा किया। सरगांव को तहसील बनाया..पचपेढ़ी को भी तहसील बनाया। लोरमी विधायक धरमजीत सिंह की भी मांग को पूरा किया। जनता भी खुश है।
             
                प्रभारी मंत्री ने बताया कि उन्होने कश्मीर पाइल नहीं देखा है। जल्द ही देखुंगा।
close