बन्द गुटखा फैक्ट्री से मशीन पार..3 अलग-अलग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार.नाबालिग भी शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने तीन अलग अलग चोरी मामले में चार  आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने बन्द गुटखा फैक्ट्री से मशीन पार करने के अलावा अन्य जगहों से लोहा चोरी समेत टायर डिस्क को पार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

       चकरभाठा पुलिस के अनुसार भटगांव मोड़ बिटकुली में कुमार राइस मिल स्थित है। राइस मिल पिछले तीन साल बन्द है। बाद में राइस मिल से गुटखा बनाने का व्यापार शुरू हुआ। 30 अक्टूबर को संचालक ने बताया थाना पहुंचकर बताया कि किसी ने गुटखा मशीन को पार कर दिया है। मामले को तत्काल गंभीरता से लेकर आरोपियों की तलाश शुरू हुई। 

                इसी तरह केशला स्थित शर्मा एण्ड स्स इंजीनियरिंग वर्क के संचालक ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पहुंचकर शिकायत  की। संचालक ने बताया कि अज्ञात आरोपी दीवार फांदकर 40 से अधिक एंगल को पार कर दिया है। 

           पुलिस के अनुसार एक अन्य मामले में गंगादास मानिकपुरी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ट्रेलर से चार नग टायर डिस्क पार किया है। चोरी के समय ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 आर 0610 को रिपेयर कराने मोहनभठ्ठा निवासी प्रकाश साहू को दिया था। इसी दौरान आरोपियों ने करीब 40 हजार सामान हाथ साफ किया है।

              चकरभाठा थानेदार ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। मुखबीर की सूचना पर अलग अलग चोरी मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ के चोरी की बात को कबूल किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने गुटखा मशीन समेत लोके का एंगल और टायर डिस्क को बरामद किया है।

           आरोपी रोशन ऊर्फ गोलू खरे निवासी बिटकुली, प्रकाश साहू निवासी मोहनभठ्ठा और श्रीराम ध्रुव निवासी रहंगी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

close