नाबालिग से सम्बन्ध बनाया..फिर गर्भ भी गिराया.. शिकायत बाद पकड़ाया आरोपी..साहिल गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने शिकायत के कुछ घण्टे बाद नाबालिग से बलात्कार और गर्भ गिराने का आरोपी साहिल यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाता रहा। पांच महीने का गर्भ होने की जानकारी के बाद उसने गर्भ गिराने टेबलेट दिया। नाबालिग ने अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 21 मई की सुबह प्रार्थिया के परिजनों ने  रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायत में बताया कि नाबालिग बेटी का सुबह आठ बजे के आस पास पेट में जमकर दर्द हुआ। पूछताछ के दौरान बेटी ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले सहेली केभाई साहिल से वह साल 2020 से प्रेम करती है। पिछले एक साल से साहिल यादव शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाया। अब पांच महीने से वह गर्भवती है।

                    साहिल ने गर्भ गिराने के लिए 21 मई की सुबह सात बजे तीन टेबलेट खिलाया। जिसके चलते पेट में दर्द हो रहा है। परिजन ने बताया कि  जानकारी के बाद नाबालिग बेटी को अस्पताल में मृत बच्चा पैदा हुआ। 

         पुलिस ने शिकायत के बाद साहिल के खिलाफ अपराध दर्ज किया। शिकायत कर्ता ने बताया कि साहिल नयापारा में रहते है। जानकारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध भी कबूल किया है।

                    साहिल यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 366,376(2)(ढ),312,315 और पाक्सो एक्ट 4,6 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

 

TAGGED:
close