दो साल तक बनाया शारीरिक संबध..गर्भवती होने के बाद किया शादी से इंकार..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने बलात्कार का आरोपी को शिकायत के तत्काल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नितेश यादव है। नितेश बसंत बिहार चौक के पास रहता है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 376, 417 और 4,6 पास्को एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
              सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी की शादी का प्रलोभन देकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है। पीडिता ने जानकारी दी कि बसंत बिहार चौक निवासी नितेश यादव शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है।
 
                 इस दौरान वह 6-7 महीने के गर्भ से हैं। अब आरोपी शादी से इंकार कर दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर पुलिस टीम को आरोपी के ठिकाने पर धावा बोला। फरार होने से पहले आरोपी को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी नितेश ने अपराध कबूल किया है।
               
          नितेश पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। .
close