शादी का झांसा दिया..फिर किया अपहरण..दिया बलात्कार को अंजाम..आरोपी को किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग को झांसा देकर बलात्कार किया। इसके बाद शादी से भी इंकार कर दिया । पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  363, 366, 376 और 04, 06 पास्को एक्ट का अपराध दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के हवाले किया है।
      पुलिस के अनुसार अकलतरी जांजगीर निवासी आरोपी शिवा उर्फ लाल जायसवाल ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा दिया। बहला-फुसलाकर भगाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने मा्मले को विवेचना में लिया।
                  तोरवा पुलिसे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। टीम गठन कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया। कार्रवाई में तोरवा थाना प्रभारी फैजुल होदा साह और सहायक उप निरीक्षक विदेशी साहू, प्रधान आरक्षक किशन लाल और आरक्षक अनूप किण्डो का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close