भारत में नदियों को मां का दर्जा…मिलकर करेंगे अरपा का संरक्षण..छठघाट महाआरती में बोले अमर

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

IMG20171024182921IMG-20171024-WA0044बिलासपुर— सूर्य उपासना का पर्व आज सूर्यास्त और महाआरती के साथ शुूरू हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले पर्व में श्रद्धालुओं ने छठ माता की आराधना के साथ  घर परिवार समाज और देश प्रदेश के लिए माता अरपा को प्रणाम किया। महाआरती के साथ उपस्थित लोगों ने डूबते सूरज को भी नमन किया। सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। परम्परा अनुसार महाआरती के पहले छठघाट पूजा उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने अतिथियों का स्वागत किया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक मंच के संयोजक एसपी सिंह ने भी महाआरती में शिरकत करने पहुंचे अतिथियों का सत्कार किया। उत्सव समिति के पदाधिकारी अभय नारायण राय ने सभी गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया। भाजयुमो नेता रोशन सिंह ने महाआरती में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              महाआरती के पहले छठ पूजा उत्सव समिति के अलावा पाटलीपुत्र सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा और  एसपी सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इसके पहले प्रवीण झा और एसपी सिंह ने मंचस्थ अतिथियों का फूल माला से परंपरानुसार सत्कार किया। मंच पर प्रमुख रूप से निकाय मंत्री अमर अग्रवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,कोटा विधायक रेनू जोगी,बिलासपुर नगर निगम महापौर किशोर राय, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्य़क्ष नरेन्द्र बोलर,डीपी एसईसीएल के.एस झा,जोगी कांग्रेस नेता अनिल टाह, कांग्रेस पार्षद प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल मौजूद थे। इसके अलावा अन्य गणमान्य लोगों का प्रवीण झा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यक्रम आयोजन पदाधिकारी अभय नारायण राय ने हार्दिक स्वागत किया।

            IMG20171024182747 कार्यक्रम को विशेष रूप से कोटा विधायक रेनू जोगी,महापौर किशोर, पाटलीपुत्र सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष एसपी सिंह ने संबोधित किया। एसपी सिंह ने कहा कि अरपा माता को स्वच्छ रखने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जब तक शहर का एक एक नागरिक एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर संकल्प नहीं लेगा तब तक अरपा को स्वच्छ नहीं किया जा सकता है। मैं  व्यक्तिगत रूप से शहर के एक एक घर जाउंगा और माता अरपा को बचाने का संकल्प लोगों से लूंगा।

                                कार्यक्रम को अपने संबोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि नदी हमारी साझी विरासत का हिस्सा होती है। अरपा हमारी माता है। इसके बिना बिलासपुरवासियों की खुशी की कल्पना नामुमकिन है। छठघाट उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीम झा और विशेषतौर पर एसपी सिंह की धरम ने जमकर तारीफ की। धरमलाल ने बताया कि अरपा बचाओ अभियान और छठ घाट उत्सव समिति के बीच विशेष रिश्ता है। इस रिश्ते ने अरपा को नया स्वरूप दिया है। छठघाट आज जिस स्वरूप में है उसे देखकर खुशी होती है। हमने तो उस स्वरूप को भी देखा है जब इसकी शुरूआत हुई थी। खुशी होती है जब माता अरपा की आरती में लाखों हाथ एक साथ प्रार्थना के लिए उठते हैं। विश्वास है छठघाट उत्सव समिति इस अभियान में अरपा हर हालत में समृद्ध होगी।

                                                               निकाय मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है जहां नदियों को मां का दर्जा हासिल है। क्योंकि भारतवासियों का हमेशा से प्रकृति के साथ मानवीय संबध रहा है। ऋषि मुनियों ने नदी के साथ मां और बेटे का संबध बनाकर रखा।IMG20171024180333 जिस तरह से मां बच्चों को साफ सुधरा रखती है। उसी तरह बेटे भी अपनी मां की चिंता करते हैं। ऋषि मुनियों ने यही किया। समय के साथ लोगों का व्यवहार परिवर्तन आया। जाहिर सी बात है कि नदियों के साथ भी बेटों ने दोयम दर्जे का व्यवहार किया।  सरकार लाख प्रयास करे…लेकिन जनता की भागीदारी के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है। जब तक नामामि गंगे अभियान को जनता का साथ नहीं मिलेगा। तब तक अभियान की सफलता मुश्किल है। मैं एसपी सिंह की बात और जज्बात की कद्र करता हूं कि उन्होने सरकार के मनोबल को बढ़ाया है। अरपा को साफ सुथरा करने का संकल्प लिया है।

                                बिलासपुर की जनता का कर्तव्य बनता है बिलासपुर की जीवनदायिनी को प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग करें। नदी को हमारे देश में मां कहा जाता है। दुनिया ने तो अब नदी के महत्व को समझा है।हम तो सदियों से नदीं को मां कहते आये है। आओ हम सब मिलकर महाआरती में अरपा को गंदगी से मुक्त करने का संकल्प लें। केवल जुबान से ही नहीं बल्कि दिल और दिमाग से प्रण लें कि अरपा माता का हर हालत में संरक्षण करेंगे। सरकार हर इस तरह के संकल्प में जनता के साथ है।

                                                 छठघाट उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने बताया कि अब हम रूकने वाले नहीं हैं। अरपा को बचाने कुछ करना होगा करने को तैयार हैं। हमने महाआरती में संकल्प लिया है कि अरपा को हर हालत में प्रदूषण रहित बनाएंगे। छठमाता से भी आशीर्वाद मांगा है कि इतनी शक्ति देना कि बिलासपुर के सभी लोग मिलकर अभियान को  अंजाम तक पहुंचा सकें।

IMG-20171024-WA0036रोशनी देखने उमड़ी भीड़

                       छठघाट अरपा पुल पर लोगों की जमकर भीड़ देखने को मिली। लोग पुल पर खड़े होकर विहंगम लाइटिंग का आनन्द लिया। नदी के बीच जगमग टिमटिमाते रोशनी ने लोगों का दिल जीत लिया। दुल्हन की तरह सजे छठघाट को लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया।

close