महादेव अस्पताल से महिला ने लगाई छलांग..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170917-WA0019बिलासपुर—व्यापार विहार स्थित महादेव अस्पताल की दूसरी मंजिल से एक महिला ने छलांग लगा दी है। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति गंभीर है। महिला पथरिया क्षेत्र की रहने वाली है। छलांग लगाने के बाद फिलहाल महिला को महादेव अस्पताल के ही आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि महादेव अस्पताल प्रबंधन ने भारी भरकम इलाज का बिल महिला को थमा दिया था। जिसके कारण वह परेशान थी। बिल से छुटकारा पाने के लिए ही उसने रात सवा दस बजे के आसपास अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।व्यापार विहार स्थित महादेव अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज ने छलांग लगा दी है। छलांग लगाने के बाद जमीन पर गिरी महिला की स्थिति गंभीर है। लोगों ने बताया कि महिला की माली स्थिति भी ठीक नहीं है।

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                          पथरिया क्षेत्र निवासी परमेश्वरी लोदी इलाज के लिए व्यापार विहार स्थित महादेव अस्पताल में भर्ती हुई। इलाज के बाद ठीक भी हुई। रिलीव होने से पहले महादेव अस्पताल संचालक डाक्टर आशुतोष तिवारी ने महिला को भारी भरकम बिल थमा दिया। जिसके बाद महिला चिंता में डूब गयी। वह किसी तरह अपने घर जाना चाहती थी। लेकिन डाक्टर के अनुसार बिना बिल भुगतान किए घर नहीं जा सकती थी।  जिसके बाद महिला की चिंता बढ़ गयी।

                                                             थक हार कर परमेश्वरी लोधी ने आज रात दस बजे के बाद महादेव अस्पताल की दूसरी मंजिल से सड़क पर छलांग लगा दी। छलांग लगाते देख  अस्पताल प्रबंधन और मरीज के परिजन सकते में आ गए। घटना के तुरंत बाद अस्पताल के ही एक डाक्टर ने परमेश्वरी बाई लोदी  को उठाया और ICU कक्ष में भर्ती किया। अभी तक किसी को जानकारी नही हैं कि परमेश्वरी किस स्थिति में है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। लोगों की भारी भीड़ अस्पताल के सामने इकठ्ठी हो गयी है।
aaj_ki_anya_khabarपुलिस छापामारी में पांच जुआरी पकड़ाये…सभी का रसूखवालों से है नाता
रमन सरकार की एक नयी पहल,कचरा बीनने वाले हाथ अब सिलेंगे कपड़े
PM नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर किसानों ने भेजा 68 पैसे का चेक

                     सूत्रों ने बताया है कि मरीज छलांग लगाते समय नीचे गिरने से पहले पेड़ से टकराई।  इसके बाद सड़क पर गिरी है। फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला छलांग लगायी है या दूसरी मंजिल से किसी ने धकेला है। मामला पुलिस जांच का विषय है। अंदर से मिली है कि इलाज के दौरान बिल अधिक बन जाने की वजह से महिला तनाव में थी। जल्दी से अपने घर जाना चाहती थी। लेकिन बिना बिल भुगतान उसका अपने घर जाना संभव नहीं था। शायद इसलिए ही परमेश्वरी बाई ने छलांग लगाई है।

close