महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर/केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने हेतु महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना प्रारंभ की गई है। 1 अप्रैल 2023 से शुरू इस योजना का लाभ देश की सभी महिलाएं डाकघरों के माध्यम से उठा सकती हैं। यह एक वन टाईम सेविंग स्कीम है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2025 तक कोई भी बालिका एवं महिला डाक घर में रू. एक हजार न्यूनतम राशि के साथ खाता खुलवा सकती हैं। साथ ही अधिकतम दो लाख रूपए तक की राशि जमा किये जा सकते हैं। इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज देय होगी, जिसकी वर्तमान दर 7.5 प्रतिशत है। योजना में खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। एक खाता खोलने के तीन माह पश्चात ही दूसरा खाता खोला जा सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close