पुलिस पर हमला का मुख्य आरोपी गिरफ्तार..दूसरा आरोपी भी पकड़ाया..न्यायालय के हवाले आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस पर हमला करने वाले सरगना विकास शर्मा को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीते कुछ दिनों पहले आईपीसी की धारा  186, 353, 332, 427,147,148,149 भादवि 25,27 आर्स एक्ट की धारा 294,506,323,34 का अपराध दर्ज है।
 
          12 मई को थाना रतनपुर पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियो के फरार सरगना को रॉयल हरियाणा बाउंसर के संचालक विकास शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास सिंह बागोत थाना कनेना जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला है। हालमुकाम चुचहियापारा हॉटल साई के पास थाना तोरवा में रहता है। पुलिस ने विकास के अलावा  हिमांशु चौधरी को भी गिरफ्तार किया है। हिमांश चौधरी निवाडी रोड मोदी नगर गाजियाबाद का रहने वाला है। हाल फिलहाल आरोपी उस्लापुर थाना राफरी में रहता है। दोनो को पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पकड़ा है।
 
          पुलिस के अनुसार घटना के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। कार्रवाई के दौरान अन्य आरोपी फरार हो गए। इसी क्रम में पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेड कार्रवाई कर विकास और दीपांशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनो आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाड पर भेजा जा रहा है।
 
              पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी विकास शर्मा रॉयल हरियाणा बाउंसर नाम से एजेंसी चलाता है। एजेंसी में ज्यादातर हरियाणा के लोग शामिल है। आरोपी बाउसंर के साथ गुंडा गर्दी को अंजाम देता है। कई मामलों में विकास शर्मा की संलिप्तता की जांच की जा रही है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close