बिलासपुर—- आपरेशन निजात अभियान चलाकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिविल लाईन, तारबाहर, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरफ के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार *ए.सी.सी.यू. टीम के साथ स्थानीय सूचना तंत्र और मुखबिरी की सूचना पर कोडिन युक्त कफ सिरफ गिरोह के एक महिला समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरोपियों के कब्जे से कुल 235 नग प्रतिबंधीत कोडिन युक्त सिरफ, एक कार, एक स्कूटी जब्त हुआ है।
एडिश्नल पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि आपरेशन निजात के दौरान ए.सी.सी.यू. और क्षेत्रीय पुलिस के साथ नशे के सौदागरों के खिलाफ आपरेशन निजात के तहत अभियान चलाया गया। मुखबीर से जानकारी मिली कि मिनी बस्ती जरहाभाठा के रहने वाले विशाल सिंह के परिवार और अन्य लोग बडी मात्रा में अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ शहर में बिक्री कर रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए ए.सी.सी.यु. समेत थाना सिविल लाईन, तारबाहर और थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानो पर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। टीम ने सिविल लाईन क्षेत्र में तीन स्थानो में दंबिश देकर नारकोटिक्स एक्ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए। थाना तारबाहर क्षेत्र में दंबिश देकर अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ बेचने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दो प्रकरणो में अपराध दर्ज किया। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में नारकोटिक्स एक्ट के तहत एक प्रकरण में कार्यवाही किया है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान कुल एक महिला समेत 6 आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपीयाॅ से कुल 235 नग कोडिन युक्त कफ सिरफ और घटना में प्रयुक्त एक नग कार, एक एक्टिवा स्कूटी को जब्त किया है।
थाना सिविल लाईन की कार्रवाई
सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मिनी बस्ती जरहाभाठा तीन आरोपियों राहुल सिंह ठाकुर, विशाल सिंह ठाकुर और पायल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। राहुल से पुलिस ने 50 नग को़डिन सिरफ, 50 नग कोडीन युक्त कफ सिरफ, और पायल सिंह से 50 नग सिरफ समेत कार,स्कूुटी बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21, 22 और 325, 324, 320/23, के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
थाना तारबाहर पुलिस कार्रवाई
तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई कर पवन श्रीवास निवासी जरहाभाठा मिनी बस्ती से कोडिनयुक्त कफ सिरप 25 नग कफ सिरफ बरामद किया है। इसी तरह आकाश खरे निवासी संत रविदास मार्ग जरहाभाठा से 20 नग प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट 21,22 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
थाना सिरगिट्टी पुलिस कार्रवाई
सिरगिट्टी पुलिस ने ओमनगर जरहाभाठा से मानष सिंह को प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप 40 नग कफ सिरफ के साथ गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स एक्ट 21,22 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि संयुक्त टीम ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई के दौरान कुल आठ लाख से अधिक कीमती सामान को जब्त किया है।
रेड कार्रवाई में विशेष योगदान
ACCU टीम स्टाफ* निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी तारबाहर, निरीक्षक पौरूष पुर्रे थाना प्रभारी सिरगिट्टी उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप बलवीर सिंहए प्रशांत सिंह सत्यकुमार पाटले बोधूराम कुम्हार महिला आरक्षक शकुन्तला साहू का कार्रवाई के दौरान विशेष योगदान रहा।