Makar Sankranti-मकर संक्रांति के दिन सूर्य का राशियों पर रहता है विशेष प्रभाव, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

Shri Mi
5 Min Read

Makar Sankranti: मकर संक्रांति को देश भर में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। हिन्दू रीती रिवाज में मकर संक्रांति की अपनी एक अलग मान्यता है। कहा जाता है इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी वजह से इस पर्व को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस समय सूर्य उत्तरायण में होते हैं और इसी वजह से ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन दान-पुण्य बहुत लाभदायक होता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Makar Sankranti: लेकिन क्या आप जानते है इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाई जा रही है. दरअसल, इस साल मकर संक्रांति की तिथि का आरंभ रात 8 बजकर 42 मिनट से हो रही है. ऐसे में उदय तिथि में यानी 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। संक्रांति में सभी राशियों पर सूर्य का विशेष प्रभाव रहता है। यह किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए बुरा हो सकता है। मकर संक्रांति का दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इन चीजों को अनदेखा करने से अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन ऐसे कौन से कार्य हैं जो हमें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

तामसिक भोजन का सेवन न करें 
Sun has a special effect on zodiac signs in Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन आपको भूलकर भी तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे भोजन से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर होने के साथ आपके मन मस्तिष्क पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। भूलकर भी मकर संक्रांति के दिन मांस मदिरा और लहसुन प्याज का सेवन न करें। मकर संक्रांति के दिन आपको सबसे पहले सात्विक भोजन का भोग लगाना चाहिए उसके बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।

गरीबों को न सताएं 
मकर संक्रांति के दिन गरीबों को दान देने से आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन भूलकर भी किसी गरीब या जरूरतमंद का अपमान न करें। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। गरीबों को सताने से आपको कभी भी ईश्वर का आशीष नहीं मिलता है। इसके साथ ही मकर संक्रांति के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें और भूलकर भी किसी को अपशब्द न कहें। यदि आपके घर में कोई भिखारी आए तो उसे खाली हाथ वापस न भेजें।

मकर संक्रांति के दिन न करें मदिरापान 
Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन आपको भूलकर भी मदिरापान नहीं करना चाहिए। इस दिन मदिरा का सेवन आपकी आर्थिक स्थिति को खराब कर सकता है। यदि आप इस दिन शराब या किसी अन्य मादक पदार्थ का सेवन करते हैं तो ये आपके घर की सुख समृद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है।
मकर संक्रांति के दिन क्या करें

पवित्र नदी के स्नान करें 
Makar Sankranti; इस दिन गंगा जैसी किसी पवित्र नदी के स्नान (मकर संक्रांति पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान) करने से आपके समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसा माना कि इस दिन की शुरुआत आपको नदी में स्नान करने से ही करनी चाहिए। अगर आप नदी में स्नान करने बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो आप नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदें डालकर स्नान कर सकते हैं।

खिचड़ी का करें दान 
मकर संक्रांति के दिन मुख्य रूप से दाल और चावल से बनी खिचड़ी का दान करना शुभ होता है। इस दिन आप यदि खिचड़ी बनाकर गरीबों को दान करेंगे और इसका सेवन करेंगे तो आपके जीवन के लिए फलदायी होगा। इस दिन खिचड़ी खाना बहुत शुभ माना जाता है। खिचड़ी के दान के साथ गरीबों को सामर्थ्य अनुसार धन का दान भी करें। यदि आप अनाज का दान कर रहे हैं तो इस दिन मुख्य रूप से काले तिल का दान भी करें।

सूर्य को जल दें 
 Makar Sankranti; मकर संक्रांति के दिन यदि आप सूर्य को अर्घ्य देते हैं तो आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। सूर्य को जल देते समय आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। सूर्य को जल देते समय पानी में कुमकुम और काले तिल जरूर मिलाएं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close