Malavya Rajyog In Meen: 2023 में इन 3 राशि वालों की गोचर कुंडली में बनेगा ‘मालव्य राजयोग’, मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

Shri Mi
3 Min Read

Malavya Rajyog In Meen: साल 2023 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साथ ही यह ग्रह कई कई राजयोगों का भी निर्माण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 15 फरवरी को धन के दाता शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। इस योग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय बेहतर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

मीन राशि (Pisces Zodiac)

Malavya Rajyog In Meen: आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है। जिससे इस समय आपकी कार्य करने की शैली में विकास होगा। साथ ही कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती हैं। इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, रिश्तों का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं, वह शुरू कर सकते हैं। इस साल आपकी कमाई भी अच्छी रह सकती है। शौक के साधनों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

Malavya Rajyog In Meen: मालव्य राजयोग आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे स्थान में बनेगा। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबारियों को कारोबार में इस साल लाभ के बेहतर मौके मिलते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से तालमेल बेहतर होगा। वहीं छात्रों को प्रतियोगिता में कामयाबी मिलने का योग है इसलिए प्रयास में कमी न रखें। साथ ही जो इस समय आप पर अगर कर्जा है तो आपके इससे मुक्ति मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

Malavya Rajyog In Meen: आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम स्थान में बनने जा रहा है। इसिलए इस समय आपको करियर में बेहतर मौके मिल सकते हैं। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई योजना सफलता मिल सकती है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमा सकते हैं। इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन भी खरीद सकते हैं। साथ ही अगर आप साझेदारी में कुछ काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय अच्छा है। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close