संरक्षा कार्यों को गंभीरता लें….रेलवे ट्रेक की हो गहन जांच…ब्लाक लेकर समस्याओं को करें दूर…सोईन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20171001-WA0009बिलासपुर—-मंडल संरक्षा बैठक में महाप्रबंधक सुनील कुमार सोइन ने संरक्षा कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। मंडल रेल प्रबंधक श्री बी.गोपीनाथ मलिया ने मंडल में संरक्षा और सुरक्षा से संबंधित कार्ययोजनाओं की पावर प्रजेंटेशन कर विस्तार से जानकारी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  महाप्रबंधक सुनील कुमार सोईन ने हाल में हुई दुघर्टनाओं के कारणों पर चर्चा की। उन्होने बताया कि संरक्षा निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। सभी मापदंडों को पूरा करते हुए संरक्षित और सुरक्षित रुप से गाड़ियों का परिचालन किया जाए। सख्त निर्देश दिया कि संरक्षा से जुडी सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कमियों का गहन निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार ब्लाक लेकर अतिशीघ्र समस्याओं को दूर करें।

                     बैठक के दौरान महाप्रबंध सोईन ने संरक्षा की दृष्टि से ट्रेकों की गहन जाॅच हर स्तर पर करने को कहा। यात्री सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए फूट ओवर ब्रिज की उपलब्धता  और वास्तविक स्थिति का भी गहनता के साथ निरीक्षण करने को कहा।

       बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, महाप्रबंधक के सचिव श्री हिमांशु जैन, उप महाप्रबंधक और मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी डा. प्रकाश चंद्र त्रिपाठी समेत मंडल के सभी शाखाधिकारी मौजूद थे।

close