3 करोड़ की लागत से तैयार होगा सर्व सुविधायुक्त मांगलिक भवन..नगर विधायक ने जताया आभार ..बताया ..सर्व समाज को मिलेगी हाईटेक सुविधा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— नगर विधायक शैलेष पाण्डेय की मांग पर नगरीय निकाय प्रशासन मंत्री डॉ.शिव डहरिया न े तीन करोड़ की लागत से डॉ.बीआर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन बनाने का एलान किया है। डॉ. डहरिया ने राशि तीन करोड़ राशि स्वीकृत करते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी बिलासपुर में समाज के लिए भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा। यह भवन सर्व समाज के हित में उपयोग किया जाएगा।
 
            बिलासपुर में भव्य और सर्वसुविधायुक्त सर्व समाज मांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने तीन करोड़ रूपए भी स्वीकृत किया है। जानकारी देते चलें कि सर्व समाज की आवश्यकताओं को देखते हुए बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया से सर्व समाज मांगलिक भवन बनाने की मांग की थी। पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी के लिए सर्व सुविधा वाल भवन बनाए जाने का प्रस्ताव भी दिया था।
 
                निकाय मंत्री डहरिया ने नगर विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए स्मार्ट सिटी बिलासपुर में डॉ.बीआर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये राशि स्वीकृत किया है। 
 
           नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने न्यायधानी बिलासपुर के सर्व समाज के लोगों की ओर से मंत्री शिव डहरिया को मांग कबूल किए जाने पर धन्यवाद जाहिर किया है। पाण्डेय ने विश्वास जाहिर किया कि भवन के बन जाने से बिलासपुरवासियों को विभिन्न सामाजिक आयोजन करवाने के लिए बढ़िया स्थान उपलब्ध होगा।
 
            जानकारी देते चलें कि राज्य शासन की तरफ से सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण के लिए पहली बार बिलासपुर को इतनी बड़ी राशि का एलान किया गया है।
close