अतिवर्षा के कारण कई गाड़ियां रद्द..पुरी-बलसाड़. सुपर फास्ट के समय में परिवर्तन..यह रहेगा समय

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
Massage Facility, Trains, Indian Railway, Indore, Madhya Pradesh, Sumitra Mahajan, Shankar Lalwani,Rajasthan Alwar, Train, Suicide,
बिलासपुर—दक्षिण पूर्व म्ध्य रेलवे प्रशासन ने पुरी बलसाड़ सुपर फास्ट ट्रेन के समय सारणी में आंशिक संसोधन किया है। यह संशोधन सूरत और बलसाड स्टेशन की समय सारणी में होगा। 
 
             रेल प्रशासन के अनुसार पूुरी और बलसाड के मध्य चलने वाली पुरी-बलसाड सुपर फास्ट ट्रेन का पश्चिम रेलवे ने समय सारणी में आंशिक संशोधन किया है। आंशिक संशोधन सूरत और बलसाड  रेलवे स्टेशन की समय सारणी मे होगा। यह परिवर्तन 28 नवम्बर से लागू होगा। पूरी से चलकर ने बलसाड़ जाने वाली 22910 पूरी-बलसाड सुपर फास्ट ट्रेन सूरत रेलवे स्टेशन मे 10.57 बजे पहुचेगी। सूरत से 11.02 बजे रवाना होगी। ट्रेन बलसाड रेलवे स्टेशन पर 12.10 बजे पहुचेगी। 
 
                 यह परिवर्तन विजयवाड़ा रेल मंडल अंतर्गत पदगुपाडु-नेल्लोर स्टेशनों के बीच  अतिवर्षा के कारण गाड़ियो का परिचालन प्रभावित हुआ है।
 
              दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा रेल मंडल अंतर्गत पदगुपाडु-नेल्लोर स्टेशनों के बीच अतिवर्षा के कारण रेलवे ट्रैक में जलभराव हो गया है। रेल परिचालन में व्यवधान के चलते खण्ड में चलने वाली अनेको ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसी तरह बिलासपुर से चलने वाली  बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
close