पुरानी तारीख पर हो रहा नक्शा पास ..निगम में शामिल पंचायत सरपंच कर रहे अवैध वसूली..विजय केशरवानी ने कहा..कलेक्टर से करेंगे जांच की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- करीब डेढ़ साल पहले पन्द्रह पंचायत समेत दो नगर पंचायत और एक नगरपालिकों को निगम क्षेत्र में शामिल किया गया। शासन ने एक आदेश पारित कर पंचायतों को निगम में सभी रिकार्ड जमा करने के साथ कामकाज पर रोक लगा दिया। बावजूद इसके पंचायत के पुराने सरपंच अभी भी पुरानी तारीख पर ना केवल नक्शा पास कर रहे हैं। बल्कि मनमानी हजारों से लाखों रूपयों की वसूली भी कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पार्षद विजय केशरवानी ने कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   निगम क्षेत्र में जुड़े 15 पंचायतों के पुराने सरपंच  अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार शिकायत मिल रही है कि निगम क्षेत्र में शामिल पुराने पंचायत के सरपंच पुरानी तारीख में नक्शा पास कर लाखों रूपयों की वसूली कर रहे हैं। यह जानते हुए भी कि शासन ने ग्राम पंचायतों को निगम में शामिल करने के बाद सारे अधिकार छीन लिए है। 

                 मामले में लिंगियाडीह पार्षद विजय केशरवानी ने बताया कि शिकायत मिली कि निगम क्षेत्र में शामिल कमोबेश सभी ग्राम पंचायतो के पूर्व सरपंच बैक डेट पर नक्शा पास कर रहे हैं। जबकि निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद  सभी पूर्व सरपंचों का अधिकार छीन लिया गया है।  रिकार्ड भी जमा करवा लिया गया है। बावजूद इसके यदि पुराने सरपंच ऐसा करते हैं तो अपराध है।  पुरानी तारीख में नक्शा पास नहीं किया जा रहा है। क्योंकि अब सारी जिम्मेदारी निगम की है।

                   विजय ने कहा कि इसकी शिकायत कलेक्टर से करेंगे। साथ ही आयुक्त और मेयर के भी संज्ञान में लाएंगे। कलेक्टर से जांच की मांग करते हुए पुरानी तारीख में पास किए गए नक्शा को रद्द करने को भई कहेंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उटाने की बात भी रखेंगे।                  

                  

close