CG NEWS :युवा दिवस पर मैराथन दौड़, BJP युवा मोर्चा के आयोजन में युवाओं की रही हिस्सेदारी

Chief Editor
5 Min Read

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः पं.देवकीनंदन चौक से किया गया । जो चांटापारा, मेन पोस्ट आफिस, नेहरू चौक, राजेन्द्र नगर चौक, सिविल लाईन रोड, सिविल लाइन थाना के सामने से ईदगाह चौक मिशन हास्पिटल रोड होते हुए कंपनी गार्डन में समापन हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने युवा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है, जिसकी लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। युवा वर्ग वास्तव में किसी भी देश की आबादी का सबसे गतिशील और जीवंत हिस्सा होता हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि युवाओं के व्यक्तित्व का विकास किया जाए और उन्हें विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत देश की अधिकतर आबादी युवाओं की है और किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं पर ही निर्भर करता है। नई प्रतिभा के आने से देश को ना सिर्फ तरक्की मिलती है, बल्कि देश का विकास भी सही तरह से होता है। स्वामी विवेकानंद अपने विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं, उन्होंने काफी कम उम्र के अंदर ही दुनिया में अपने विचारों के चलते अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। देश के युवाओं के सही मार्ग दर्शन के लिए हर साल युवा दिवस मनाया जाता है।
युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी द्वारा अमेरिका में आयोजित हुए विश्व संसद में दिए गए भाषण को आज भी लोगों ने याद रखा हुआ है। अपने भाषण में उन्होंने भारत, हिंदू धर्म और उनके गुरु श्री रामकृष्ण के विचारों को दुनिया के सामने रखा था. विवेकानंद जी ने अपने जीवनकाल में दुनिया के कई देशों का दौरा किया था और दुनिया भर में योग और वेदान्त को प्रचलित किया था।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी और स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि विवेकांनद जी के विचार और कार्य युवा के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत की तरह काम करते है। उनके विचारों को पढ़ने से युवाओं के अंदर कुछ हासिल करने की उम्मीद पैदा होती है। हर स्कूल और कॉलेजों में स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीरें भी लगाई जाती है ताकि नई पीढ़ी को पता चल सके कि आखिरी कौन थे ये महान व्यक्ति, जिन्होंने दुनिया में भारत की एक अलग पहचान कायम की थी।

मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान राजेश मरावी (कोटा) ने प्राप्त किया ।उन्हें 5001/- रू व शील्ड पुरस्कार दिया गया, वहीं द्वितीय स्थान सूरत सागर (खैरखुंदी) को 2001 रू. व शील्ड, तृतीय स्थान नैतिक सोनकर (शिव विहार) को 1100/- रू व शील्ड प्रदान किया गया एवं अमन साव, होरीलाल निषाद, हेमंत कुमार, ओम पटेल, महेश बंजारा, धीरज खत्री, करण कुमार साहू को शील्ड पुरस्कार स्वरूप दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन विवेक ताम्रकार व केतन सिंह एवं आभार प्रदर्शन सौरभ कौशिक ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से  युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीपक सिंह, सौरभ कौशिक, केतन सिंह, विवेक ताम्रकार, रितेश अग्रवाल, राहुल सराफ, सिद्धार्थ शुक्ला, नितिन पटेल, इंशु गुप्ता, ओमकार पटेल, लक्ष्मीकान्त शास्त्री, निखिल श्रीवास, पिंकी नागवानी, देवेश खत्री, सुनील साहू, ऋषभ चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, मोनू रजक, टिकेश्वर कौशिक, यश गौरहा, साहिल कश्यप, द्रोण सोनकलिहार, भनेश्वर रात्रे, अभिषेक तिवारी, अवि साहू, लव सूर्या, मोनू जायसवाल सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व युवा बड़़ी संख्या में उपस्थित रहे।

close