मरकाम और पाण्डेय ने मांगा के.के के लिए आशीर्वाद..10 से अधिक सभाओं को किया संबोधित..कहा..इस बार असली आदिवासी की होगी जीत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– मरवाही विधानसभा स्क्रूटनी के दौरान जो हुआ उसे लम्बे समय तक याद किया जाएगा। पहली बार जोगी परिवार को जाति मामले को लेकर साफ सुधरी हार मिलने के बाद कांग्रेस में जमकर जश्न का माहौल है। साथ ही जनसम्पर्क अभियान भी तेज हो गया है। इसी क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र के दक्षिम मरवाही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय के साथ जनता के बीच जीवन्त सम्पर्क किया। साथ ही जगह जगह छोटी छोटी सभाओं और चौपाल में एकत्रित लोगों को संबोधित किया।
 
                     जोगी प्रकरण में नाटकीय घटनाक्रम के बाद कांग्रेस खेमें में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्साहित कांग्रेसियों ने पार्टी प्रत्याशी डॉ.के.के.ध्रुव के समर्थन में ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहन मरकाम के साथ ग्रामीण जनता से सीधा संवाद किया। साथ ही जगह जगह आयोजित छोटी बडी सभाओं को दोनों नेताओं ने संबोधित किया। खासकर दक्षिण मरवाही क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर शैलेष पाण्डेय ने विकास और विकास की बातों को साझा किया।
       
                   दक्षिण मरवाही क्षेत्र में मोहन मरकाम और शैलेष पाण्डेय की जोड़ी ने कुल 10 सभाओं को संबोधित किया। मरकाम और पाण्डेय ने लोहारी, कटरा, बेलझिरिया, उसाड़, धुम्मा टोला, बरौर, टिकठी,बगरार,तेन्दुमुदा और कछार की जनता से संवाद किया।
 
             दोनों नेताओं ने इस दौरान भूपेश सरकार की उपलब्धियों को एक एक कर बारी बारी बताया। साथ ही यह भी बताया कि गौरेला पेन्ड्रा मरवाही को मुख्यमंत्री वादा के अनुसार जिला घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा जिले के समग्र विकास के लिए अरबों रूपए की सौगात दी है। आने वाले समय में हरियाली की गोद में स्थित जीपीएम जिला पर प्रदेश का एक एक नागरिक गर्व करेगा। जिले के विकास में प्रकृति के साथ आधुनिक सुविधाओं को पूरा ख्याल रखा जाएगा। 
 
           मरकाम और पाण्डेय ने मतदाताओं के बीच पहुंचकर बताया कि विकास की दौड़ में मरवाही बहुत पीछे छूट गया है। अब समय आ गया है कि प्रदेश का मुखिया किसानों के बीच का है। हम सबको मिलकर मुखिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। इस बार मरवाही की जनता मरवाही के असली आदिवासी को जीताएगी। और के.के.ध्रुव जनता की आवाज को बुलन्दी के साथ सदन में रखेंगे।
 
                 दोनों नेताओं ने इस दौरान आम जनता से  कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान कांग्रेस नेता विभोर सिंह,उत्तम वासुदेव, नारायण श्रीवास,नारायण शर्मा,राकेश मसीह,महेंद्र शुक्ला,भानु ओत्तावि,विनय शुक्ला,बून्द कुँवर,वीरेंद्र बघेल,अजय राय,अरुण भद्र,उमा पाव,जगदीश,मोहन शुक्ला और सभी सेक्टर और बूथ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्तिथ थे।
close