मरकाम ने किया द बैरिस्टर का विमोचन..महात्मा गांधी को किया याद..दिग्गज कांग्रेसी बने गवाह

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
रायपुर—प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जयंती पर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग ने प्रकाशित होने वाली पत्रिका द बैरिस्टर के मुख्य पेज का विमोचन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के हाथों हुआ।
 
             पत्रिका द बैरिस्टर में महात्मा गांधी के 22 वर्षो तक किये गए वकालत और उनकी भूमिका विषय पर सभी बुद्धिजीवी की लेख प्रकाशित की जाएगी।
 
                         संक्षिप्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ल,  संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री दिलीप कोसरे, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ल, समेत विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे, महामंत्री सुरेंद्र वर्मा ,नंद कुमार पटेल, अजय गंगवानी प्रदेश प्रवक्ता उपस्थित थे।
close