गर्भवती बनाने के बाद शादी से इंकार.. आरोपी गिरफ्तार..दुष्कर्मी गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले बलात्कार के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नरेन्द्र खुंटे है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

                  सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले धूमा निवासी युवती ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया। युवती ने जानकारी दी कि गांव के ही नरेन्द्र खूंटे से उसकी एक साल पहले जान पहचान हुई। कुछ दिनों बाद नरेन्द्र खूंटे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बना्या। जब तक नरेन्द्र शादी का झांसा देकर अपने घर में सम्बन्ध बनाता रहा। इसी दौरान जानकारी मिली कि वह गर्भवती हो गयी है।

               नरेन्द्र को गर्भवती होने की जानकारी दी। लेकिन उसने एक बार फिर शादी करने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी घरवालों को दी। आरोपी ने माता पिता और उसको जान से मारने की धमकी दिया।

                सिरगिट्टी पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 476, 376(2), 506 और पाक्सो एक्ट की धारा 5(द), 6 के तहत दर्ज किया। एफआईआर की जानकारी होने के बाद आरोपी फरार हो गया।

               इस दौरान लड़की से धारा 161 और 164 के तहत बयान भी दर्ज किया गया। इस दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि नरेन्द्र खूंटे अपने माता पिता से मिलने घूमा स्थित घर आया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को उसके घर से धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी नेजुर्म कबूल भी किया।

                पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

close