नाबालिग को शादी का झांसा..बनाया शारीरिक संबध..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- नाबालिग से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला सरकन्डा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान का है। 29 अक्टूबर को पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को उसके ही घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को नाबालिग लडकी अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की। लड़की ने बताया कि मुरूमखदान  निवासी धर्मेन्द्र यादव शादी का झांसा देकर उसे घर से 28 अक्टूबर को बहकाकर रतनपुर ले गया।

                   धर्मेन्द्र ने रतनपुर स्थित एक खेत में शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रात भर दोनों खेत में ही रहे। दूसरे दिन धर्मेन्द्र उसे घर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 3,4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

                   मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया गया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गयी। इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी मुरूमखदान खमतराई में छिपा है। जानकारी मिलते ही आरोपी की घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया।

                                    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
close