Aaj Ka Rashifal 23 December 2022 : सिंह राशि वालों का दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है, जानें अन्‍य राशियों का हाल

Shri Mi
5 Min Read

Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 23 December 2022 : आज 23 दिसंबर 2022 को अमावस्या तिथि है। वहीं आज मूल नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 29 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज गृह निर्माण के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सेहत का खयाल रखें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): जमीन खरीदने का प्लान बनेगा। पैसों के लेन देन में सावधानी रखें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें, उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज लवमेट के रिश्ते में मजबूती आएगी।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। दलालों और व्यावसायियों के लिए अच्छा दिन हैं। नवीन व्यावसायिक कार्यों से लाभ दिख रहा है। आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुंदर होगा।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : बिजनेस में सफलता से खुश रहेंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। व्यवसाय व गृह निर्माण में लाभ होगा। शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): आईटी व बैंकिंग जांब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक उन्नति होगी। धनलाभ के पूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है पर चिंता करने की जरुरत नहीं है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : जांब में परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी व्यापार में आर्थिक सफलता की प्राप्ति होगी। आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) :आज राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। लोगों की मदद करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आर्थिक मंदी दूर होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । कार्यक्षेत्र में आप पूरे जोश से कार्यों में जुटे रहेंगे। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएगी। विरोधी आप के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। नौकरी व्यापार के लिए समय बेहतर सिद्ध होगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। बड़ों का खयाल रखें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close