मरवाही उपचुनाव: BJP के डॉ. गंभीर करोड़पति..तो कांग्रेस के डॉ. ध्रुव लखपति..पढ़िए किसके पास है कितनी संपत्ति

Chief Editor
3 Min Read

बिलासपुर।मरवाही में उप चुनाव का बिगुल बज चुका है।शुक्रवार को नामांकन का दौर भी खत्म हो गया। कांग्रेस से डॉक्टर के केंद्रों में नामांकन फार्म दाखिल किया।जबकि भाजपा की ओर से डॉ गंभीर सिंह ने अपना नामांकन जमा किया है।इसके साथ ही जोगी कांग्रेस से अमित जोगी समेत अन्य क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के भी नामांकन जमा हुए हैं।साथ ही प्रत्याशियों ने अपने शपथ पत्र के साथ अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी निर्वाचन कार्यालय को सौंपा।पैसो में मामले में डॉ गम्भीर कांग्रेस के ध्रुव पर भारी है।कांग्रेस के ध्रुव लखपति तो भाजपा प्रत्याशी डॉ गम्भीर करोड़पति है।डॉ गम्भीर स्वयम 2 करोड़,86 लाख के मालिक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव ने 1993 में जबलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है।वह कई सालों तक मरवाही के शासकीय अस्पताल में पदस्थ रहे। वह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भी रहे।आयकर विभाग में दिए गए विवरण के अनुसार वर्ष 2020-21 में उनकी सालाना आय ₹13 लाख 36 हजार 680 रु है उनके पास कुल 43 लाख 54 हजार 938 रुपए की संपत्ति है इसमें 17 लाख 98 हजार 938 रुपए की अचल संपत्ति है। जबकि वे 25 लाख, 56 लाख की अचल संपत्ति के स्वामी है। अचल संपत्ति के रूप में उनके पास 50 हजार कैश इन हैंड और 3 लाख 63 हजार 938 बैंक डिपॉजिट है। इसके अलावा साढ़े 12 लाख रुपए की स्कॉर्पियो और टू व्हीलर होंडा यूनिकॉर्न है। वही अचल संपत्ति के रूप में साल 2010 में खरीदी गई कृषि भूमि और पूर्व की कृषि भूमि 0.79 शामिल है जिनका वर्तमान बाजार मूल्य ₹25.56 लाख है।

दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर गंभीर सिंह संपत्ति के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी पर भारी है।गंभीर के पास कैश इन हैंड बैंक जमा और निवेश समेत तकरीबन 1 करोड़ 43 लाख 24 हजार 949 की चल सम्पत्तियां हैं।जबकि उनकी अचल सम्पतियों(भूमि आदि) की कीमत 57 लाख 62 हजार 301 रु है।इसमें मरवाही से लेकर गरियाबंद की कृषि भूमि शामिल है।वही पत्नी डॉ मंजू सिंह भी सर्विस में है जिनके नाम 70 लाख 88 हजार रुपए चल संपत्ति और अस्सी लाख रुपए अचल संपत्तियां हैं।इसके अलावा पुत्र अनिमेष और अनिकेत भी सर्विस में है और तकरीबन 10 लाख के मालिक हैं।परिवार की संयुक्त अचल संपत्तियों की कीमत 20 लाख व चल सम्पत्तियां 5लाख 91 हजार बताई गई है।

close