चलाया गया मास्क अप अभियान..सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने लिया हिस्सा..पहनाया गया मास्क..कोरोना से बचने दी गयी सभी को हिदायत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने कोरोना के खिलाफ मास्क अप बिलासपुर अभियान चलाया। अभियान में पुलिस कप्तान समेत समाजसेवी संगठन और आलाधिकारी शामिल हुए। अभियान को शहर के मुख्य चौक चौरहों पर चलाया गया। 
 
                बिलासपुर पुलिस ने विभिन्न व्यापारिक संगठनों और एनजीओ  के सहयोग से मास्कअप बिलासपुर अभियान चलाया। अभियान में पुलिस कप्तान ने भी शिरकत किया। लोगो  मास्क पहनाकर कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया। 
 
                      अभियान के दौरान शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने हिस्सा लिया।  चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापार विहार व्यापारी संगठन त्रिफला फल और सब्जी मंडी संगठन सराफा एसोसिएशन बुधवारी बाजार व्यापारी संगठन गोल बाजार व्यापारी संगठन बृहस्पति बाजार व्यापारी संगठन,  पांचाल व्यापारी संगठन जूना बिलासपुर व्यापारी संगठन होटल व्यवसाय संगठन रेडीमेड कपड़ा मार्केट एसोसिएशन एवं अन्य शहर के व्यापारिक संगठनों के साथ साथ एनजीओ रोटरी क्वीन , रोटरी क्राउन , ख्वाब इंडिया ,हंगर फ्री,सेवा एक नई पहल, दावत ए आम ,विस्डम ट्री ने इस महा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए लगभग 40,000 से अधिक मास्क का वितरण किया एवं हजारों लोगों को मास पहनने के लिए जागरूक किया।
TAGGED: ,
close