टीवी की तुलसी के लिए मातृ शक्ति का अपमान..शैलेष ने बताया..भूखी प्यासी भटकती रहीं माता बहनें..भाजपा नेताओं का चेहरा बेनकाब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भाजपा की महतारी हुंकार रैली  को नगर विधायक ने महतराई सताओ रैली बताया है। शैलेष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने भोली भाली मातओं को बंधक बनाकर ताकत दिखाने का प्रयास किया है। दरअसल हुंकार रैली में माताओं का  अपमान हुआ है। 20 मिनट भाषण देकर टीवी की बहू दिल्ली लौट गयी। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र से जबरदस्ती लायी गयी माताएं..भूखी, प्यासी भटकती रही।
 
                   भाजपा की महतारी हुंकार रैली को नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने महिला जगत का अपमान बताया है। नगर विधायक ने कहा कि अपमान भी एक महिला केन्द्रीय मंत्री के कारण हुआ। कटाक्ष करते हुए शैलेष ने बताया कि टीवी की तुलसी को दिखाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती गांव की भोली भाली माताओं और बहनों को पकड़ कर लाया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हें भूखे प्यासे छोड़ दिया। 
 
         शैलेष ने कहा कि गांव की भोली जनता के सामने एक बार फिर भाजपा नेताओं का चाल चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। दरअसल अपनी ताकत दिखा्ने के लिए टीवी की तुलसी को दिखाने लालच देकर भाली नारी शक्ति को जबरदस्ती पकड़ कर लाया गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हें भूखे प्यासे भटकने के लिए छोड़ दिया गया।
 
                विधायक के अनुसार  कुछ महिलाओं ने बताया कि महतारी हुकार रैली में उन्हें खाना का लालच देकर जबरदस्ती लाया गया है। खाना मिलना तो दूर अब उन्हें अपने गांव पैदल ही जाना पड़ेगा।
 
 
close