भांजी से सगा मामा ने किया मुंह काला ..उस्लापुर क्षेत्र स्थित हॉटल में किया कुकर्म..आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार.. वीडियो अपलोड की दे रहा था धमकी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सगी भांजी से हाटल में नशीला पदार्थ पिलाकर मुंह काला करने वाले कलयुगी मामा को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपराध कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।सीजीवाल के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक करे व रहे खबरों से UPDATE
 
               पुलिस जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को सिविल लाइन थाना पहुंचकर बलात्कार की शिकार होने को लेकर लिखित शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज किया गया।
         
                               लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 24 अगस्त की शाम 11 बजे उसका सगा मामा राजू तिवारी ऊर्फ राजू लहरे ने फोन  कर गाड़ी मंगाया। उन्होने कहा कि काम के लिए गाड़ी की जरूरत है। शुभम विहार के आगे आकाश मार्ग के पास हूं। इसके बाद राजू मामा से मिलने आकाश मार्ग पहुंची। मामा ने पेय पदार्थ दिया। पीने के बाद उसे चक्कर की शिकायत हुई। हालत देख मामा ने कहा कि वह शुभश्री हॉटल में रूका है। कुछ देर आराम करने के बाद घर चले जाना। मामा की बात मानकर हाटल में आराम करने गयी।
 
                इसी दौरान मामा ने बलपूर्वक बलात्कार किया और वीडियो भी बनाया। इसके बाद धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को बतायी तो वीडियो अपलोड कर देगा। उसके बच्चो को भी जान से मार देगा। पीड़िता ने 28 अगस्त को की गयी अपनी शिकायत में बताया कि राजू बचपन से दिल्ली में रहता है। उसका मूल घर कवर्धा पंडरिया में है।
 
                     शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पता साजी शुरू की। आरोपी को पकड़ने एक टीम को दिल्ली रवाना किया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देने लगातार पता ठिकाना बदलता रहा। अन्त में राजू तिवारी को  करावलनगर क्षेत्र से एक घर में काम करते पाया गया। आरोपी को पकड़ कर बिलासपुर लाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर भांजी के साथ दुष्कर्म की बात को कबूल किया। आरोपी के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
close