विधानसभा उपचुनाव:’आइटम’ वाले बयान पर CM बोले-‘लगता है कई कांग्रेस बन गई है’

Chief Editor
2 Min Read

भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा, “74 साल की उम्र में उन्होंने बहन इमरती देवी के खिलाफ ऐसी घटिया टिप्पणी की है और बाद में वो कहते हैं, मैंने किसी का अपमान नहीं किया है, क्या यह व्यवहार करने का तरीका है?”शिवराज सिंह ने कहा, ’74 साल की उम्र में उन्होंने एक मंत्री (कमलनाथ के “आइटम” टिप्पणी) के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और वह माफी मांग रहे हैं, लेकिन कमलनाथ ने कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे। हो सकता है कि 2-3 कांग्रेस बन गई हो। सोनिया जी की अलग, राहुल जी की अलग और कमलनाथ का एक अलग कांग्रेस।’

Join Our WhatsApp Group Join Now

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि इमरती देवी के खिलाफ मध्य प्रदेश की डबरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा था, ‘‘डबरा से सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं। सरल स्वभाव के, सीधे-सादे हैं। ये तो उसके जैसे नहीं हैं। क्या है उसका नाम?’’इस बीच, वहां मौजूद जनता जोर-जोर से ‘इमरती देवी’, ‘इमरती देवी’ कहने लगी।इसके बाद कमलनाथ ने हंसते हुए कहा, ‘‘मैं क्या उसका (डबरा की भाजपा प्रत्याशी का) नाम लूं। आप तो उसको मेरे से ज्यादा पहचानते हैं। आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था। ये क्या आइटम है?’’

मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव होना है। यह उपचुनाव कांग्रेस के 25 विधायकों के इस्तीफा देने और तीन विधायकों के निधन से खाली हुई सीटों पर हो रहा है। राज्य में इन सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी। वर्तमान में राज्य में भाजपा के पास 107 विधायक हैं वहीं सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने के लिए नौ सीटें जीतनी होंगी।

close