मेयर ने कहा..छेरछेरा पर्व पर कोई खाली हाथ नहीं जाता..मतदाता अनिता को करेंगे वोट दान..गौठान पहुंचकर किया अन्नदान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—छेरछेरा पर्व पर चुनाव के ठीक दो दिन पहले मेयर रामशरण यादव ने विष्णुनगर वार्ड पहुंचकर जनता से वोट दान करने को कहा। महापौर ने घर घर पहुंचकर लोगो से विष्णुनगर पार्षद उप चुनाव में अंजलि कश्यप को वोट देने को कहा। मेयर ने बताया कि राज्य और निगम में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के साथ ही डबल इंजन की सरकार वार्ड के विकास में तेजी से काम करेगी।
 महापौर रामशरण यादव ने एमआईसी सदस्यों और पार्षदों के साथ शुक्रवार को छेरछेरा पर्व पर दान में वोट मांगने वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर का भ्रमण किया। मतदाताओं के बीच पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी अनिता हिमांशु कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा।
 जानकारी देते चलें कि नगर निगम वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर में पार्षद पद के लिए 9 जनवरी को मतदान होगा। सत्ता पक्ष कांग्रेस और भाजपा के बीच जोर आजमाइश घमासान है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने चुनाव फतह करने पूरी ताकत झोंक दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर कुदुदंड स्थित चुनाव कार्यालय से मेयर रामशरण यादव समर्थकों के साथ मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क करने निकले। कांग्रेस प्रत्याशी अनिता हिमांशु कश्यप ने भी मेयर के साथ वार्ड भ्रमण कर वोट मांगा।
मेयर ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा। मेयर यादव ने का कि बिलासपुर निगम और प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार है। यदि वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर आती है तो क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इस दौरान मेयर ने मतदाताओं से कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य का पारंपरिक त्योहार छेरछेरा है। इस दिन घर-घर जाकर दान मांगने की परंपरा है। परंपरा को निभाने ही नहीं जीने भी आए हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि मतदाता दान में अन्न नहीं,.. बल्कि इस बार अनिता कश्यप को वोट दान करेंगे।  छेरछेरा के दिन छत्तीसगढ़ के किसी भी घर से कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता। इसलिए उन्हें भरोसा है कि मतदाता जरूर अपना आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी को देंगे।
जनसंपर्क रैली में शहर की प्रथम महिला विनीता यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल, पुष्पेंद्र साहू, परदेशी राज, बजरंग बंजारे, सीताराम जायसवाल, संध्या तिवारी, पार्षद सुरेश टंडन, रवि साहू, इब्राहिम खान, सांई भास्कर, प्रियंका यादव, स्वर्णा शुक्ला, रामा बघेल, रवि साहू, इब्राहिम खान, सांई भास्कर, प्रियंका यादव, स्वर्णा शुक्ला, रामा बघेल, भरत कश्यप, शेख असलम, पूर्व पार्षद गायत्री कश्यप, बद्री यादव, हिमांशु कश्यप, गणेश रजक, भास्कर यादव, रामअवतार यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।
मोपका गोठान समूह को किया अन्नदान
मोपका गोठान के स्व सहायता समूह की महिलाएं छेरछेरा पर्व पर शुक्रवार सुबह महापौर निवास पहुंचीं। मेयर रामशरण यादव ने परंपरा के अनुसार अन्नदान किया। मेयर के हाथों के अन्नदान पाते ही महिलाओं ने कहा कि इस दान का उपयोग गोठान में आयोजित कार्यक्रम में करेंगी।
close