मेयर..सभापति..कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया झण्डा.. किरना में नन्हें बच्चों को समाजसेवी ने पढ़ाया पाठ ..अंकित ने सेमरा, कोटा में संदीप ने लहराया तिरंगा

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—जनप्रतिनिधियों ने जनता के बीच पहुंचकर भारत के आन बान शान तिरंगा का रोहण किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर विजय केशरवानी ने एतिहासिक स्थल शनिचरी बाजार पहुंचकर तिरंगा लहराया। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का संदेश वाचन भी किया।  जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर झण्डारोहण किया। मुख्यमंत्री के संदेश को जनता तक पहुंचाया। मैेयर रामाशरण यादव ने विकास भवन में झण्डा रोहण कर सेनानियों को याद किया। निगम सभापति शेख नजरूद्दीन ने झण्डा फहराने के साथ अमर शहीदों को नमन् किया। कांग्रेस  शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कांग्रेस भवन में झण्डा फहराया।
विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय किया झण्डारोहण
          आजादी 76 वीं वर्षगांठ पर जनप्रतिनिधियों ने जगह जगह आयोजित कार्यक्रम में पुहंचकर देश के आन बान शान तिरंगा लहराया। ज़िला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कांग्रेस भवन में झण्डारोहण कर जिला वासियों को शुभकामनाए दी। साथ ही उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तकर पहुंचाने को कहा।
            शहर अध्यक्ष विजय केशरवानी ने तिहासिक स्थल जय स्तम्भ चौक शनिचरी बाजार में  झंडारोहण किया। इस दौरान विजय केशरवानी समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने एतिहासिक स्थल जयस्तंभ की मिट्टी को प्रणाम किया। महात्मा गांधी के प्रथम बिलासपुर आगमन को लेकर विचारों को पेश किया। केशरवानीने कहा राष्ट्रपिता की संकल्पना पर प्रदेश के मुखिया ग्रामीण भारत की सेवा कर रहे हैं। गांव और गरीब का तेजी से विकास हो रहा है।
                     दोनो जगह आयोजिति कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेष पांडेय,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ,रविन्द्र सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव,नरेंद्र बोलर,राकेश शर्मा,हरीश तिवारी,विनोद शर्मा,ज़फ़र अली,त्रिभुवन कश्यप,ऋषि पांडेय ,शेखर मुदलियार,एसपी चतुर्वेदी,शिवा मिश्रा,जावेद मेमन,विनोद साहू,मोती ठारवानी,सीमा पांडेय, शैलेन्द्र जायसवाल,रमाशंकर बघेल,अर्जुन सिंह,रासमेत सैकड़ों कांग्रेसी पस्थित थे।
 200 की गुलामी के बाद मिली आजादी..अंकित गौरहा
            जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित अलग अलग जगह कार्यक्रमों में शिरकत किया। सभापति गौरहा ने करमा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सेमरा प्राथमिक स्कूल में झण्डा लहराया। उपस्थित बच्चों को आजादी उत्सव के बारे में बताया।
              सभापति ने बताया कि हमें कठिन संघर्ष के बाद अंग्रजों से आजादी मिली है।  हमारा देश को  करीब 200 साल तक गुलामी की जंजीरों में रखा गया। लाखों सेनानियों के बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 में देश को हमें आजादी मिली।
 
             अपने संबोधन में गौरहा ने कहा की भारत एक ऐसा देश है जहां करोड़ों लोग विभिन्न धर्म परंपरा और संस्कृति के साथ निवास करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी पूरी खुशी के साथ उत्सव मनाते हैं। इस दिन हम सभी भारतीयों को संकल्प लेना चाहिए कि भारत की एकता,अखंडता और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे।
                         जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने जिला पंचायत कार्यालय और  विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी  शिरकत किया।आज भी उन महान विभूतियों को याद करके आंखें नम हो जाती हैं जिन्होंने भारत की आजादी अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया । हम सबकी जिम्मेदारी है कि देश की एकता उन्नति और प्रगति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। 
                            इस अवसर पर रामकुमार शुक्ला,प्राचार्य रमेश तिवारी,ग्राम पंचायत करमा सरपंच सरोज राजकुमार कश्यप,सेमरा सरपंच उर्मिला कस्तूरिया, शाला विकास समिति के अध्यक्ष,पंच शैल बाई ध्रुव व स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
महापौर और सभापति ने भी फहराया झण्डा
              महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन नेविकास भवन, टाउन हाल, पंप हाउस और जिला औषधालय में तिरंगा झंडा फहराया। टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में मेयर  यादव ने कहा कि नगर निगम सीमा में रहने वाले सभी नागरिकों की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरना हम जनप्रतिनिधियों की बड़ी जिम्मेदारी है। हमारा काम जनता की सेवा और नगर विकास में काम करना है। सौभाग्य की बात है कि हमें आजादी के अमृत महोत्सव मनाने का अवसर मिला । हम संकल्प लेते हैं कि आजादी को कायम रखेंगे। नागरिकों को जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा करने हर संभव प्रयास करेंगे।
कोटा मंडी अध्यक्ष ने फहराया झण्डा 
     कोटा कृषि मण्डी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर ध्वजारोहन कर झंडे को सलामी दिया। राष्ट्रगान के बाद संदीप शुक्ला समेत उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता का जयघषोष किया। मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने सभी को  स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी । उन्होने बताया कि हमें आजादी कठिन रास्तों से गुजरने के बाद मिली है। इसका ना केवल सम्मान करना बल्कि भाईचारे की भावना के साथ अमर बनाना हमारी आपकी जिम्मेदारी है। 
            ध्वजारोहन कार्यक्रम मे मंडी सचिव जायसवाल, मंडी सदस्य लाला निर्मलकर, आशा सिँह, कुलवंत सिँह,आक्रोश त्रिवेदी,तोषण शर्मा, हैप्पी गुप्ता, सोनू गुप्ता, धन सिँह आर्मो, सोनू मानिकपुरी, छोटू खान, मनोज कुमार, सूरज कुमार, राकेश दुबे सहित मंडी के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक जन उपस्थित थे।

अतिथि ने फहराया झण्डा..बच्चों ने गाया राष्ट्रगान

       किरना स्थित सरस्वती स्कूल में बच्चों के बीच समाजसेवी और व्यवसायी मोहन अग्रवाल ने झण्डा रोहण किया। मुख्यअतिथि ने  बच्चों से संवाद कर आजादी के महत्व को समझाया।मोहन अग्रवाल ने कहा..हम सौभाग्यशाली है कि दुनिया के सबसे बड़े और जिन्दा लोकतांत्रिक देश में पैदा हुए है। हमें अपनी आजादी को मजबूत हाथों में सुरक्षित रखना है। यह जिम्मेदारी बड़ों से ज्यादा बच्चों की है। क्योंकि बच्चे ही राष्ट्र के निर्माता होते हैं।   

close