मजदूर गरीब परिवार के बीच मेयर ने बांटा राशन ..राजेश शुक्ला ने पार्षद निधि से दिए 1 लाख

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-लॉकडाउन के चलते जरुरतमंद लोगो को नगर गिनम बिलासपुर की तरफ से सूखा राशन कीट का वितरण किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद महापौर रामशरण यादव व्यक्तिगत रूप से मौजूद होकर लोगों के बीच राशन कीट का वितरण कर रहे हैं।
 
                   कोरोना काल में लाकडाउन के दौरान निगम प्रशासन की तरफ से लोगों के बीच लगातार राशन किट का वितरण किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद व्यक्तिगत तौर पर लोगों के बीच मौजूद होकर राशन किट का वितरण कर रहे हैं।
 
     इसी क्रम में शनिवार को महापौर रामशरण यादव ने मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 23 में जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरण किया। महापौर यादव ने बताया गरीब मजदूर तबके के लोगों को लॉकडाउन में सहायता की आवश्यकता है। जिनकी रोजी मजदूरी इस समय पूरी तरह से बन्द है। जिसके चलते लोगों को भोजन और परिवार के पालन पोषण में भारी समस्या का साना करना पड़ रहा है।
 
               मेयर ने बताया कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाकडाउन के दौरान कोई भूखा ना सोए इसके लिए लगातार राशन के साथ लोगों तक पहुंचा जाए। ऐसे में बिलासपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र  में जरुरतमंदों को सूखा राशन कीट का वितरण किया जा रहा है। मेयर रामशरण ने जानकारी दी कि शनिवार को जरुरतमंदों के घर-घर जाकर राशन वितरण किया है।
 
                          राशन वितरण के दौरान एमआईसी सदस्य सीताराम जायसवाल, राजेश शुक्ला, वीरेंद्र सारथी, रुपेश सूर्यवंशी जितेंद्र दास, राकेश गुलाल, नवाब खान, जोन कमिश्नर रामअवतार चौहान, इंजीनियर आशीष अग्रवाल,परमेश्वर यादव और नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। 
 
राजेश ने पार्षद निधी से 1 लाख रूपए दिए
 
               वार्ड नंबर 62 के पार्षद और एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने पार्षद निधी से सूखा राशन के लिए 1 लाख रुपए दिए। शनिवार को महापौर रामशरण यादव और एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने वार्ड क्रमांक 62 के अटल आवास और वार्ड 43 में जरुरतमंद 70 परिवारों को नि:शुल्क सुखा राशन और सब्जी का वितरण किया।  इस दौरान निगम इंजीनियर हितेश मक्कड़, एनएसयूआई के विकास सिह ठाकुर, रतन तिवारी, भरत जुरयानी, शिवा यादव, व निगम कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close