मेयर ने पेश किया 943 करोड़ 46 लाख का बजट .कांग्रेस नेता विजय ने कहा.बदलेगी तस्वीर.भाजपा नेता दुर्गा ने कहा..आमदनी अठन्नी..खर्चा रूपया

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—- मेयर रामशरण यादव ने सत्र 2022 का लखीराम आडिटोरियम में सामान्य सभा के दौरान नगर निगम का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होने सत्र 2021-22 का पुनरीक्षित आय व्यय का व्यौरा भी दिया। मेयर ने बताया कि निगम क्षेत्र का समग्र और चहुंमुखी विकास ही निगम कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता मे है।
 
            लखीराम आ़डिटोरियम में मेयर रामशरण यादव ने निगम सरकार का बजट पेश किया। आय व्यय का व्यौरा भी दिया।मेयर ने बताया कि सत्र 2022-23 निगम का कुल बजट 94346.06 लाख (नौ सी तिरालीस करोड छियालीस लाख छ हजार) है। इसमें शासन से निगम को 69 करोड़ अनुदान भी शामिल है। इसमें निगम की आय 68 करोड़ भी शामिल है। इस प्रकार निगम प्रशासन साल में 133 करो़ड़ रूपए अपने माध्यम से उपार्जित करेगा।
 
             मेयर ने बताया कि साल 2022-23 में अनुमानित आय 667 करोड़ 37 लाख 44 हजार है। जबकि पुराना बचा पैसा..276 करोड़ 8 लाख 62 हजार है। जबकि साल 2022-23 में निगम 750 करोड़ 41 लाख रूपये व्यय करेगा। बावजूद इसके 193 करोड़ 5 लाख 6 हजार बचना निश्चित है।
 
 नेताओं ने क्या कहा
 
         बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में शहर ज़िला अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि बजट में लोकहित का ध्यान रखा गया है। जिन चीजों की आवश्यकता शहर को लम्बे समय से थी, उनका ध्यान रखा गया है। इसके लिए महापौर ,एमआईसी सदस्यगण ,पार्षद एल्डरमेन  बधाई के पात्र है । आम जनता को बढ़ती महंगाई में राहत मिलेगी। बजट में महिला, बुजर्गो का भी  ध्यान रखा गया है। राजकिशोर नगर में 6 एकड़ में गार्डन बनाया जाएगा। जिसका उपयोग महिलाओं के लिए होगा। इसी प्रकार बुजुर्गो के लिये अरपा नदी के किनारे उद्यान बनाया जाएगा। अरपा नदी के दोनो किनारों में बड़ा नाला निर्माण करने का प्रस्ताव है।मंगला स्थित निगम की 28 एकड़ जमीन पर पीपीपी मॉडल से मकान बनाया जा रहा है जिसका लाभ जनता को मिलेगा।
 
आमदनी  अठन्नी..खर्चा रूपया
        
              भाजपा नेता दुर्गा सोनी ने बजट को ख्याली पुलाव बताया। अपनी प्रतिक्रिया में दुर्गा सोनी ने कहा कि निगम खुद बड़ी मुश्किल से 133 करोड़ रूपया पैदा करता है। 9 सौ करोड़ से अधिक बजट पेश किया गया। समझा जा सकता है कि निगम की विकास किसके हाथ में है। सरकार पैसा देगी..तब नगर का विकास होगा। जिस निगम के पास बिजली बिल भरने के लिए राशि नहीं है। उस निगम में भारी भरकम व्यय वाला बजट पेश किया जाना..मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा है।

TAGGED: ,
close