बाढ़ प्रभावित परिवार से मिले मेयर रामशरण..मौके का लिया जायजा.पीड़ितों से मकान का किया वादा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- अरपा में आयी बाढ से तटवर्ती क्षेत्र में रहने वालों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आने से तोरवा मुक्तिधाम स्थित 8 घर पूरी तरह से बरबाद हो गया। जानकारी के बाद मेयर रामशरण यादव दल बल के साथ जायजा लेने मौके का भ्रमण किया। साथ ही 8 परिवार कों मकान दिए जाने का वादा भी किया।
 
                    भारी बारिश और अत्यधिक जल भराव के चलते प्रशासन को अरपा भैंसाझार बैराज के सात दरवाजा खोलना पड़ा। अरपा में यकायक पानी बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गयी। इसके चलते तोरवा मुक्तिधाम के पास बने 8 कच्चे झोपड़े ढह गए। जानकारी के बाद बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने मंगलवार को महापौर रामशरण यादव तोरवा पहुचे। बाढ़ प्रभावितों और मकान खोने वाले 8 परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना भी जाहिर किया।
 
                       इस दौरान सभापति शेख नजरूद्दीन ने भी वस्तुस्थिति का जायजा लिया। महापौर ने बाढ़ प्रभावितों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मकान की व्यवस्था करेंगे। ताकि सबके रहने के लिए छत मिल सके। मेयर के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एमआइ्रसी सदस्य मनीष गढ़ेवाल वार्ड पार्षद मोती गंगवानी, सांई भास्कर, श्याम पटले, अब्दूल इब्राहीम समेत स्थानीय लोग और अधिकारी भी मौजूद थे।
close