मेयर ने बताया…20 दिनों में..17 हजार परिवारों को मदद..जारी किया अधिकारियों का नम्बर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- कोरोना काल में लाकडाउन के दौरान निगम प्रशासन ने अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए 20 दिन में 17 हजार 597 परिवार के बीच सूखा राशन का वितरण कर रिकार्ड स्थापित किया है। जनता में भी निगम की भूमिका को लेकर सकारात्मक बातें सामने आ रही हैं। 
 
                 नगर निगम  ने लॉकडाउन के दौरान गरीब मजदूरों और जरूरतमंदों के बीच अपनी भूमिका का शानदार निर्वहन किया है। निगम प्रशासन ने निगम क्षेत्र के 70 वार्डो में सूखा  राशन किट का वितरण कर रिकार्ड स्थापित किया है। मात्र 20 दिन में 17 हजार 597 जरुरतंद परिवार के बीच नगर प्रशासन ने सूखा राशन किट का वितरण किया है।
 
            महापौर रामशरण यादव ने बताया कि 4 मई से नगर निगम के 8 जोन में सूखा राशन बांटना शुरु किया गया। जरुरतमंद लोगो को राशन लेने में समस्या न हो इसके लिए जोन कार्यालय में कर्मचारियों का नंबर भी जारी किया गया।  अब तक अलग अलग जोन कार्यालय में 8926 जरुरमंद लोगों ने  फोन से संपर्क कर राशन किट की मांग की है। बाकी 8671 परिवारों को वार्डो पार्षदो के जरीए राशन कीट का वितरण किया गया।
 
                        मेयर ने बताया कि निगम के सभी 70 वार्डों में राशन  पैकेट वितरित करने का काम सभी जोन की टीम कर रही है। स्थानीय पार्षदों की अगुवाई में प्रत्येक वार्डो में जरुरतमंद परिवारों को राशन के पैकेट दिया जा रहा है।
 
            रामशरण ने बताया कि राशन कीट के लिए कोई भी जरूरत मंद दिए नंबरो पर फोन कर अपना नाम लिखवा जा सकता है। जोन क्रंमांक 1 सकरी, वार्ड क्रं. 1 से 4 और 13 से 14 तक के लिए मो. 8602736509 है। जोन क्रंमांक 2 तिफरा, वार्ड क्रंमांक 5 से 12 के लिए मोबाइल 9981997734 पर फोन कर सकता है। जोन क्रंमांक 3 टाउन हाल, वार्ड क्रंमांक 15 से 25 तक के लिए मोबाइल नम्बर .8602736089 पर राशन की मांग की जा सकती है। जोन क्रंमांक 4 व्यापार विहार वार्ड क्रंमांक 23 से 29 तक के लोग मोबाइल 8602735849 सम्पर्क कर सकते हैं। जोन क्रंमांक 5 के वार्ड क्रंमांक 30 से 37 तक के लोग 8602652694 पर काल कर राशन हासिल कर सकते हैं। जोन क्रंमांक 6 के वार्ड क्रंमांक 38 से 46 और 69,70 की जनता 8602736159 पर राशन की मांग कर सकते हैं। जोन क्रंमांक 7 वार्ड क्रं 47 से 58 तक के लिए मो. 7024108219
पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जोन क्रंमांक 8  वार्ड क्रंमांक 59 से 68 तक के लोग 8602652194 पर सूखा राशन की बात कर सकते हैं।
 
close