महापौर ट्राफीः संसदीय सचिव रश्मि ने कहा..खिलाड़ियों को मिलेगी नई दिशा.. आधारशिला ने जीता सेमीफायल मैच.. सेक्रेसा से होगा खिताबी मुकाबला

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—स्थानीय राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में चल रही महापौर कप T20 2021 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का  दूसरा सेमीफाइनल मुकाला खेला गया। मुकाबला आधारशिला प्राइम अकादमी  विरुद्ध महेंद्र सिंह धोनी अकदामदी के बीच रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव रश्मि सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं।  मुख्य अतिथि रश्मि सिंह ने खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। साथ ही आयोजन की जमकर तारीफ की है।
 
       अपने संबोधन में रश्मि ने कहा कि इस उच्च स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से बिलासपुर क्रिकेट को निश्चित रूप से एक नई दिशा मिलेगी। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। उन्होने गुब्बारे उड़ा कर मैच का शुभारम्भ किया।
 
             महापौर कप T20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आधारशिला प्राइम एकेडमी बिलासपुर और महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी के बीच में खेला गया। एम एस धोनी क्रिकेट एकेडमी ने  टॉस  जीतकर आधारशिला को बल्लेबाजी का मौका दिया।
 
                 आधारशिला के ओपनर बल्लेबाज ऋषभ तिवारी और आशुतोष सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ आगाज किया। पहला 42 रनों पर ऋषभ के रूप में गिरा। ऋषभ ने 19 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया ने जमकर बल्लेबाजी की। आधारशिला का दूसरा विकेट 81 रनों पर हरप्रीत के रूप में गिरा।
 
        आशुतोष 40 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए। अंतिम ओवरों में अजय मंडल और विशाल  ने बहुत ही तेजी के साथ में बल्लेबाजी की। अंतिम 6 ओवरों में दोनों ने 92 रन जो़ड़े।आधारशिला ने 20 ओवरों में  6 विकेट खोकर  202 रन  बनाएं।  एम एस धोनी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रवि रोशन ने दो , करीम, रॉबिन और एक-एक विकेट लिया। 
 
203 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट एकेडमी 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। एम एस धोनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए रोबिन सिंह ने 36 गेंदों में 80 रन और  वैभव ने 25 गेंदों में 33 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने चार विकेट, अभ्युदय कांत सिंह  ने 3  ओंकार वर्मा ने दो और रिवेश धर ने 1 विकेट लिया।
 
            मैन ऑफ द मैच का अवार्ड हरप्रीत सिंह भाटिया को दिया गया। अंपायर की भूमिका में  राज अमृतेश और  रवि कुमार रहे।स्कोर मोहिन मिर्जा और मुरली राव रहे। कॉमेंट्री का काम देवेंद्र पाठक और सागर ने किया। 
 
                      मैच के दौरान बिलासपुर नगर निगम के सभापति शेख नजरउद्दीन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश बंटी अग्रवाल क्रिकेट संघ बिलासपुर के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, रितेश शुक्ला, अजय श्रीवास्तव एमडी आधारशिला प्राइम अकैडमी ,दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला, ओपी यादव, अजय यादव पार्षद, राकेश शर्मा, अशोक भंडारी, फिरोज अली, प्रवीण कुमार, भूपेंद्र पांडे, प्रिंस टुटेजा, विनय गायकवाड, कमल सिंह, अनूप चड्डा, राहुल शुक्ला, कप्तान खान, शेख अल्फाज, प्रणय रॉय, मनीष सक्सेना,आनंद तावड़कर, मृणाल मुले एवं बडी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे।
 
          फायनल मुकाबला 21 मार्च को secrsa रेलवे और आधारशिला प्राइम अकैडमी के बीच दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा।
 
 
 
close