पर्यावरण प्रेमी का भीष्म संकल्प..कहा लगाऊंगा 2000 पौधा..शिल्पी ने लिया संरक्षण का वादा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—शहर के पर्यावरण प्रेमी ने एक कार्यक्रम के दौरान 2000 पौधे लगाना का भीष्म संकल्प लिया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर  मेयर के मुख्यआतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में  कांग्रेस नेत्री ने निगम क्षे्र में ना केवल 2000 पौधे लगाने का वादा किया। बल्कि संरक्षण का भी संकल्प लिया है। 
 
            मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ अरपा पार सरकंडा क्षेत्र में मुख्य अतिथि मेयर रामशरण की उपस्थित में हुआ। साइंस कॉलेज मैदान में एड प्रयास के साथ प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शिल्पी तिवारी ने इस दौरान भीष्म संकल्प लिया। शिल्पी तिवारी ने कहा कि वह स्वर्गीय कृष्ण कुमार तिवारी ऊर्फ मन्ना भईया की स्मृति में नगर निगम क्षेत्र में 2000 पौधे लगाएंगी। साथ ही सभी पौधों का वृक्ष होने तक संरक्षण भी करेंगी।
 
                शिल्पी तिवारी ने बताया कि स्थान के लिए निगम आयुक्त से समप्रक करेंगी। बताए गए क्षेत्र में पौध रोपण अभियान चलाएंगी। उन्होने बताया कि पेड़ के महत्व को हमें किताब से बाहर लाने की जरूरत है। कमोबेश सभी लोग जानते हैं कि मानव ही नहीं पृथ्वी पर रहने वाले एक एक जीव के लिए आक्सीजन की अनिवार्य जरूरत है। बावजूद इसके हम पर्यावरण संतुलन से खिलवाड़ कर रहे हैं। हमें अपने आपको नियंत्रित करने की जरूरत है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो परिणाम बहुत भयावह होंगे। इसलिए संकल्प 2000 पौधे लगाने के साथ बचाने का संकल्प लिया है। अभियान के यदि किसी भी एक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर दिया तो..उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। 
            
इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य विष्णु यादव ब्लॉक कांग्रेस3 के अध्यक्ष विनोद साहू, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, एमआईसी सदस्य – श्रीमती संध्या तिवारी,बजरंग बंजारे,मनीष गढ़ेवाल, पार्षदगण- रामप्रकाश साहू,अमित सिंह महेंद्र नेताम,साखन दर्वे  सुरेश टंडन, श्याम पटेल, नगर के पर्यावरण प्रेमी- किरण पाल सिंह चावला, डॉ० ओम मखीजा, प्रकाश सोंथालिया, गौरव तिवारी विनोद पांडेय, बलजीत चावला, पुष्पेंद्र मिश्रा,रमेश गुप्ता,पुनाराम कश्यप,अजय काले, जहूर अली,भरत जुरयानी, नवल सोनी,चितरंजन सिंह,महंत चेतनदास, रामशरण साहू,अजय साहू,रामचरण धुरी, शेरसिंह कश्यप सूर्यकांत साहू,  नंदकुमार साहू सहित अरपांचाल क्षेत्र के कांग्रेसजन एवं नगर के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे!

Join Our WhatsApp Group Join Now
close