महमंद रेप काण्ड का खुलासा..रेप के बाद.मुंह में डाला बेशरम का पत्ता..स्टील तार से गला घोंटा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने महमंद रेप काण्ड का खुलासा कर दिया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों को पुलिस ने आदतन बदमाश और अय्यास बताया है। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों ने खुद को निर्देोष साबित करने सारे प्रयासे किए। बावजूद इसके घटना के 72 घण्टों में दोनों आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दो लोगों ने दिया घटना को अँजाम

                   चार दिन पहले महमंद में जघन्य हत्या और बलात्कार के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी स्थानीय हैं। आरोपियों का नाम सूरज और महेन्द्र है। पुलिस के अनुसार सूरज की बदनीयत को लेकर नाबालिग युवती के साथ कई बार झगड़ा हो चुका है। दूसरा आरोपी उम्र से अधेड़ महेन्द्र भी युवती पर बुरी नीयत रखता था।

आरोपी की तलाश में टीम का गठन

        एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि बीच रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों का पता लगाने चार टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार गतिविधियों पर नजर बना कर रखा। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक संदेहियों को पकड़ा गया। इसमें दो आरोपी पाए गये। उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि तोरवा थानेदार परिवेश तिवारी की टीम ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। इस दौारन 25 से अधिक संदेहियों से भी पूछताछ हुई।

घटना के पहले आरोपी ने किया नशा

                                 पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के पहले सूरज नशे का सेवन किया था। घटना के दिन लड़की सुबहर 9 बजे के आसपास दैनिक क्रिया के लिए बेल्हा खार की तरफ गयी। इस दौरान आरोपी सूरज ने युवती पर लगातार नजर बनाकर रखा। सूनसान का फायदा उठाकर सूरज और महेन्द्र दोनों युवती को खार में पकड़ लिया। इस दौरान सूरज ने लड़की को विश्वास में भी लेने का प्रयास लिया।

रेप के समय मुंह में डाला बेशरम का पत्ता,,तार से गलाघोंटा

       पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि युवती की दो दिनों से तबीयत खराब थी। डाक्टर भी घर आकर देख रहा था। चूंकि वह बहुत कमजोर थी। यही कारण है कि आरोपियों के सामने उसकी एक नहीं चली। लड़की दो तीन दिनों से खाना भी नहीं खा रही थी। 

                 सूरज ने महेन्द्र के साथ युवती को जबरदस्ती जमीन पर पटका। सबसे पहले सूरज ने युवती के साथ मुंह काला किया। जब युवती चिल्लाने लगी तो उसके मुंह में आरोपियों ने बेशरम का पत्ता ठुंस दिया। 

                              सूरज के बाद दूसरा आरोपी महेन्द्र ने भी अपने मंसूबों को अंजाम देने का प्रयास किया तो लड़की ने पुरजोर विरोध किया। और फिर दोनों ने स्टील तार से लड़की का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

जेब का टुकड़ा बरामद

          जबरदस्ती के दौरान युवती ने सूरज के शर्ट की जेब को फाड़ दिया। जांच पड़ताल के दौरान जेब का टुकड़ा मौके से बरामद किया गया।

युवती से झगड़ा भी था

                     परिजनों की रिपोर्ट के बाद आलाधिकारियों के निर्देश पर तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने जांच पड़ताल युद्ध स्तर पर किया। परिवेश तिवारी को जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि सूरज और महेन्द्र की मृतका से सम्बन्धों को लेकर झगड़ा भी हुआ था। लड़की ने दोनों को डांटकर भगाया भी थी।

                                जांच पड़ताल के दौरान यह भी पाया गया कि सूरज और महेन्द्र का गांव में कई लड़कियों से सम्बन्ध था। इस बात को लेकर सूरज को गांव से भगाया भी गया था।

रेप के बाद आरोपी काम पर गया

          एडिश्नल एसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी सूरज अपने निर्माणाधीन साइट पर जाकर ठेकेदार से मिलकर काम पर लग गया। ताकि किसी को शक ना हो। इस दौरान उसने ना तो ठीक से खाना खाया। इसके अलावा इस दौरान उसका व्यवहार भी लोगों से ठीक नहीं रहा।

         पूछताछ के लिए जब संदेहियों को थाना लाया गया तो इस दौरान सूरज ने साक्ष्य छिपाने अण्डरवियर भी बदला। इस बात की जानकारी पुलिस को लग गयी। इसके बाद उसके साथ गंभीरता से पूछताछ हुई। और फिर सारा मामला कांच की तरह साफ हो गया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल भी किया। 

                  एडिश्नल एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भरपूर सहयोग के साथ आक्रोश भी जाहिर किया। 

स्टाफ ने किया जमकर मेहनत

         पूरे जांच पड़ताल में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी कलीम खान, मनोज नायक, हृदय पटेल , भरत राठौर, शोभित कैवत्य, संगीता नेताम, बलबीर, नरेन्द्र ध्रुव, रौनक पाण्डेय , अविनाश कश्यप, देवेन्द्र दुबे, गोविन्द शर्मा, साहेब अली, रोहित पाटले समेत तोरवा थाना स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।

               एडिश्नल एसपी ने बताया कि सूरज कश्यप के पिता का नाम मनोज कश्यप है। आरोपी लालखदान का रहने वालाहै। महेन्द्र पासी पिता चन्द्रबली पासी की उम्र 50 साल है। यह भी लालखदान महमंद का निवासी है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

close