सिविल असिस्टेंट सर्जन सहित 1326 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Shri Mi
2 Min Read

MHSRB Recruitment 2022: मेडिकल हेल्थ सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना ने सिविल असिस्टेंट सर्जन सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार MHSRB Telangana Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mhsrb.telangana.gov.in पर 15 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त तय की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल असिस्टेंट सर्जन के 969 पद और ट्यूटर के 357 पदों पर भर्ती की जाएगी। सिविल असिस्टेंट सर्जन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 58850 रुपए से 137050 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, ट्यूटर पदों के लिए 57700 रुपए से 182400 रुपए का वेतन दिया जाएगा।

Govt Job 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता
तेलंगाना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही तेलंगाना स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 44 साल निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकशन चेक कर सकते हैं।

Latest Sarkari Naukri: यहां करें आवेदन
उम्मीदवार MHSRB Civil Assistant Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mhsrb.telangana.gov.in पर 15 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close