Ministry of Defense-रक्षा मंत्रालय में दो लाख से अधिक पद रिक्त

Shri Mi
1 Min Read
सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान,उपभोक्‍ता संरक्षण कानून-1986,उपभोक्‍ता संरक्षण विधेयक-2018 पारित,

नईदिल्ली।सरकार ने सोमवार को स्वीकार किया कि रक्षा मंत्रालय में दो लाख से अधिक पद रिक्त हैं.रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय में 2,39,740 पद रिक्त पड़े हैं जिनमें से 3782 पद समूह क के, 34,289 पद समूह ख के और 2,01,669 अन्य पद हैं।नाइक ने बताया कि सेना में अधिकारियों के 6867 पद तथा जीसीओ एवं ओआर के 36517 पद रिक्त हैं। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि नौसेना में अधिकारियों के 1500 पद तथा नौसैनिकों के 15590 पद रिक्त हैं।रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि इस कमी को दूर करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close