संक्रमितों की संख्या में मामूली कमी..1214 लोग पाजीटिव..37की मौत..बिलासपुर के 26 शामिल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— शनिवार की संख्या में मामली सुधार के साथ रविवार को 1214 संक्रमित मरीज पाए गए है। मृतकों के आंकड़ों में शनिवार की तुलना में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है। रविवार को 37 लोगों की जानकारी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              स्वाथ्य विभाग से हासिल जानकारी के अनुसार रविवार को कुल 1214 संक्रमितों की पहचान हुई है। यह आंकड़ा एक दिन पुराने यानि शनिवार की तुलना में थोड़ा कम है। शनिवार को कुल 1304 लोग संक्रमित पाए गए थे।

              एक दिन के पहले मरने वालों का आंकड़ा 45 से कम होकर रविवार को 37 पहुंचा है। प्रशासन ने कुछ शव को परिजनों के हवाले तो कुछ का अंतिम संस्कार तोरवा और राजकिशोर नगर श्मशान घाट में किया है। 

 कहां और कितनो की हुई मौत  

            रविवार को अलग अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान कुल 37 मरीजों की मौत हुई है। इसमें 26 लोग बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। जबकि11 लोग जिले के बाहर के मरीजों की मौत हुई है।

Share This Article
close