नाबालिग चाकूबाजी हत्या मामला..युवा कांग्रेस नेता वसीम बेगुनाही का सबूल लेकर पहुंचा थाना ..एडिश्नल एसपी ने कहा..फुटेज की करेंगे जांच

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-25 फरवरी को तालापारा में नाबालिगों की दो गुटो में संघर्ष और चाकूबाजी में एक की मौत का मा्मला धीरे धीरे राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। तालापारा स्थित गार्डन में चाकूबाजी के दौरान दो गंभीर रूप से घायल दो नाबालिगों को सिम्स में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की मौत हो गयी। जबकि दूसरे आज गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रायपुर किया गया है। इधर जानकारी मिल रही है कि मरने वाले या गंभीर रूप से घायल युवक ने किसी वसीम का नाम लिया है। दिन भर से यही खबर वेवमीडिया में चल रही है।
 
मुख्यमंत्री का दौरान कार्यक्रम
 
             जानकारी देते चलें कि 25 फरवरी यानि शनिवार को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल बिलासपुर दौरा पर थे। इसी दौरान करीब साढ़े तीन बजे के आसपास तालापारा में चाकूबाजी के दौरान एक नाबालिग की मौत हो गयी। दूसरा गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
 
पुलिस के सामने पेश हुआ वसीम
 
               रविवार को वेव मीडिया में दिन भर खबर पढ़ने को मिला कि घायल नाबालिग ने हमला के लिए एनएसयूआई नेता वसीम को जिम्मेदार बताया है। खबर के बाद जिले में सनसनी फैल गयी। मीडिया में खबर आने क बाद युवा कांग्रेस नेता वसीम ने फुटेज और आवेदन के साथ एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप को बेगुनाही का प्रमाण दिया। वसीम ने बताया कि घटना के दौरान न तो वह मौके पर था। और ना ही इससे उसका कोई लेना देना ही है। जबकि घायल के बयान के अनुसार उस समय घटना स्थल पर नहीं होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में था। 
 
               मामले में एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि दो दिन पहले चाकूबाजी की घटना में नाबानिग नवीन महादेव की मौत हो गयी है। जबकि दूसरा नाबालिग उदय चकधारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल नाबालिग को रायपुर रिफर कर किया गया है। मामलें जांच पड़ताल चल रही है।
 
खुद को बताया बेगुनाह
 
             उमेश कश्यप ने बताया कि दोपहर बाद एनएसयूआई नेता वसीम खान आवेदन लेकर आया। और मीडिया में चल रही खबर को साजिश बताया। उसने आवेदन के साथ  दो पेन ड्राइव भी दिया है। वसीम ने बताया कि दो गुटों की लड़ाई या हत्या और चाकूबाजी से उसका कोई नाता नहीं है।
                 जानकारी के अनुसार छात्र नेता वसीम खान ने अपनी बेगुनाही के सबूत के तौर पर 25 फरवरी की दिनचर्या का सम्पूर्ण ब्यौरा एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप को लिखित में दिया। साथ ही अलग-अलग स्थानों के वीडीयो फटेज दो पेन ड्राइव मैें दिया है।
 
बेगुनाही का दो पेन ड्राइव पेश
 
               वसीम ने लिखित आवेदन में बताया है कि  मृतक नवीन महादेवा और घायल उदय चकवती मैडी गैंग से हैं। पूर्व में मैंडी गैंग का झगड़ा हो चुका है। इसलिए मैडि  उसे फंसाना चाहता है। वसीम ने पुलिस को यह भी बताया कि 25 फरवरी की  दोपहर 1 बजकर 25 मिनट के आस पास सुन्नी हुसैनी मस्जिद  नमाज़ पढ़ने गया था। 1:40 पर घर में दोपहर का खाना खाया।
 
                 इसके बाद मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए छात्रो के कार्यक्रम में शसकीय जमुनाप्रसाद माहाविद्यालय दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर पहुंचा। इसके बाद राजिव गांधी चौक इंदु उद्यान चौक जी.डी.सी. तिराहा इदगाह चौक से होकर दोपहर 2:45 बजे संतोष भुवन चौक पहुंचा।  वहां पर मुख्यमंत्री  स्वागत के बाद संतोष भुवन के अंदर नाश्ता भी किया। फिर इदगाह चौक सत्यम चौक मगरपारा चौक तैबा चौक होते हुए संजय नगर तालापारा स्थित घोड़ादाना स्कूल गया। वसीम ने पुलिस को सीडीआर और अपनी मोबाइल लोकेशन भी निकलवाने की बात कही। वसीम ने बताया कि घटना में जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। इस दौरान एनएसयूआई नेता एडिश्नल को बताया कि दोनो पेन ड्राइव में टाइम टू टाइम का विडिया है। पुलिस मामले की जांच कर सकती है। 
 
फुटेज देखेंगे..छानबीन के बाद उठाएंगे कदम
            
                  एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि वसीम खान ने आवेदन के साथ दो पेन ड्राइव दिया है। उसने बताया है कि इसमें उसकी दिन भर की गतिविधियों की फुटेज है। उसने फुटेज का स्रोत भी बताया है। दोनों पेन ड्राइव  को पुलिस पहले देखेगी। सत्यता की जांच होगी। इसके बाद ही उचित कदम उठाया जाएगा। फिलहाल चाकूबाजी में मृतक के हत्यारे की पड़ताल की जा रही है। 
                  
close