नाबालिग से दुष्कर्म..पकड़ में आए बलात्कारी..1 अपचारी भी पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- बिल्हा पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों में एक नाबालिग है। फिलहाल दोनों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड में रखा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बिल्हा थानेदार पारस पटेल ने बताया कि शिकायत कर्ता थाना पहुंचकर बताया कि किसी ने उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग लड़की की पता साजी शुरू हुई। एक टीम का गठन कर जगह जगह छापामारी की गयी।

              इसी दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों को पकड़ने के साथ ही नाबालिग लड़की को बरामद करने में सफलता मिली। पकड़े गए दोनो बलात्कारियों में एक को नाबालिग है। जबकि मुख्य आरोपी का नाम दीपक बंजारे पिता समेलाल बंजारे उम्र 24 साल है। दीपक बंजारे किरारी गोढी थाना बिल्हा का रहने वाला है।

                 दोनों आरोपियों के खिलाफ पूछताछ के बाद आईपीसी की धारा 363, 366(क),376, 34 और पास्को एक्ट 4,6 के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेले भेजा गया है।            

TAGGED:
close