नाबालिग से लगातार दुष्कर्म..बलात्कार का आरोपी पकड़ाया..आगजनी के आरोप में युवक गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने बलात्कार और पोक्सो एक्ट के आरोपी को शिकायत के तत्काल बाद गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिक बालिका के साथ कई महीनों से दैहिक शोषण के आरोप को अंजाम दे रहा था। जबकि आरोपी शादी शुदा और एक बच्चे का पिता भी है।
 
              सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनसुार क्षेत्र के एक आरोपी को बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पीडित नाबालिग ने बताया कि आरोपी कई महीने से उसका दैहिक शोषण कर रहा है। विऱोध करने पर जान माल की धमकी देता है। 
 
             पीड़िता ने दैहिक शोषण करने वाले आरोपी का नामअजय कश्यप पिता लक्ष्मी कश्यप बताया। आरोपी अटल आवास हरश्रृंगाल कालोनी में रहता है। जबकि वह शादी शुदा और एक बच्चे का पिता भी है।
 
               रिपोर्ट लिखे जाने के तत्काल बाद आरोपी को घेराबन्द कर धर दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट अपराध दर्ज किया गया। न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
आगजनी का आरोपी पकड़ाया
 
           थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि आगजनी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अमित भास्कर है। आरोपी सरकंडा का रहने वाला है। आईपीसी की धारा 436 का अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया है।
close