नाबालिग के साथ छेड़छाड़..आरोपी गिरफ्तार..पास्को एक्ट की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने एक शिकायत पर मंजनू को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़कर पास्कों एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
                तोरवा पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग लड़के के साथ एक व्यक्ति छेड़छाड़ किया है। लगातार परेशान भी कर रहा है। जानकारी मिलते ही शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। 
 
                  पुलिस जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत पीड़िता 12 की नाबालिग लड़की ने की थी। लड़की ने बताया कि व्यक्ति उसे लगातार परेशान करने के साथ गंदे इशारे भी करता है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को कार सहित एक घंटे के अन्दर धर दबोचा।
                
               तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है। 
 
 
 
TAGGED:
Share This Article
close