नाबालिग को किया बेड टच..घण्टो में पकड़ाया आरोपी..मां का पूर्व परिचित निकला बदनीयतखोर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— नाबालिग से अभद्र इशारा और बेड टच करने वाले परिचित आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायत के चन्द घन्टों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार रिमाण्ड में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 452, 354 और 354(क) समेत पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की एक नाबालिग बेटी है। 28 मार्च को पार्थिया की परिचित वीरभद्र तिवारी शाम सात बजे घर आया। तिवारी के स्वागत में प्राथिया किचन में चाय नाश्ता बनाने गयी। इसी बीच वीरभद्र तिवारी बाहर कमरे में बैठी प्रार्थिया की बेटी के जांच सीना को टच किया। प्रारिथिया ने इसे देख लिया। और तिवारी पर जोर से चिल्लाई, फिर घर से भगा दिया। 

            बाद में पूछने पर बेटी ने मां को बताया कि वीरभद्र तिवारी सेक्स की मांग कर रहा था। साथ ही उसके सीना और जांघ को दबाना शुरू कर दिया। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि शिकायत को गंभीरता के साथ लेकर दर्ज किया गया। साथ इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी।

                      आलाधिकारियों के निर्देश के बाद थाना प्रभारी फैजुल शाह होदा ने आरोपी को पकड़ने एक टीम को तेैयार किया। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी सिविल लाइन क्षेत्र स्थित ओमनगर जरहाभाठा में छिपा है। घेराबन्दी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने शिकायत का होना सही बताया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। साथ ही गिरफ्तार कर रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

close